Ind Vs Eng 4th Test: भारत और इंग्लैंड (India Vs England) के बीच चौथा टेस्ट मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad Test) में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन यह फैसला काफी हद तक गलत साबित हुआ. टीम इंडिया ने जल्द ही इंग्लैंड के तीन विकेट गिरा दिया. सबसे पहले अक्षर पटेल (Axar Patel) ने डोम सिब्ले (Dom Sibley) को बोल्ड किया. उसके बाद जैक क्रॉली (Zak Crawley) को भी शिकार बनाया. यह विकेट टीम इंडिया के लिए सबसे खास था, क्योंकि पीछे से ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने कुछ ऐसा कहा था, जिसके बाद उन्होंने आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश की और कैच आउट हो गए. सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.
इंग्लैंड 1 विकेट गंवाकर 15 रन बना चुका था. क्रीज पर जैक क्रॉली और जॉनी बेयरस्टो मौजूद थे. गेंदबाजी करने अक्षर पटेल आए. तीसरी गेंद पर जैक ने डिफेंड किया. तभी पीछे से ऋषभ पंत बोले- 'अब किसी को गुस्सा आ रहा है...' इतना कहने के बाद पटेल ने फिर गेंद डाली, जिस पर जैक क्रॉली ने आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन मोहम्मद शिराज ने सर्कल के अंदर ही कैच को पकड़ लिया.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
देखें Video:
7.4 overs - Rishabh Pant "someone is getting angry now".
— Team India 2.0 (@teamindia2_0) March 4, 2021
7.5 overs - Crawley hits the aerial shot coming down the track and gets out.#IndvEng #ENGvIND pic.twitter.com/8nKE8slOHJ
चौथे टेस्ट में भी इंग्लैंड बैकफुट पर आ गयी है. पहले दिन लंच हो गया हो गया है. पहला सेशन पूरी तरह भारत के नाम रहा है. लंच के समय इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 74 रन है. तब बैर्यस्टो 28 और बेन स्टोक्स 24 रन बनाकर खेल रहे हैं. पहले सेशन में भारतीय गेंदबाजी गति थोड़ी धीमी दिखायी पड़ी और 25 ओवर ही गेंदबाजी हुयी, जिसका ध्यान कप्तान विराट और गेंदबाजों को रखना होगा.
भारत ने जसप्रीत बुमराह की जगह सिराज के रूप में सिर्फ एक बदलाव किया है. बुमराह ने पहले ही चौथे टेस्ट से निजी कारणों से नाम वापस ले लिया था. इग्लैंड टीम ने अपनी जारी रोटेशन पॉलिसी के तहत इलेवन में दो बदलाव किए हैं. स्टुअर्ट ब्रॉड की जगह लॉरेंस और जोफ्रा आर्चर की जगह बेस चौथे टेस्ट में इंग्लिश टीम को सेवाएं देंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं