IIT Delhi placement video: मध्यमवर्गीय परिवार में जहां महीने के 20-25 हजार कमाना भी बड़ी बात होती है, वहीं IIT दिल्ली के 'शेरों' ने तगड़ा धमाका कर दिया है. अगर अपनी सैलरी से दुखी नहीं होना चाहते, तो जरा दिल थामकर ही आगे की बात पढ़िएगा. हमारे देश में IIT सिर्फ एक अदद कॉलेज नहीं, बल्कि एक फतह का मुकम्मल रास्ता माना जाता है, तभी तो हर साल लाखों नौजवान कोटा से लेकर दिल्ली तक दिन-रात एक कर देते हैं. अब इस कड़ी मेहनत का जो फल मिला है, उसका एक नजारा इंस्टाग्राम पर भावे देसवाल नाम के लड़के ने शेयर किया है. भावे ने कैंपस के भीतर घूम-घूमकर अपने ही ग्रुप के स्टूडेंट्स से उनके पैकेज पूछे. इसके बाद जो आंकड़े सामने आए, उसने अच्छे-अच्छों की बोलती बंद कर दी.
ये भी पढ़ें:-बरमूडा ट्रायंगल के 20 किमी नीचे वैज्ञानिकों को मिला कुछ ऐसा, देख वैज्ञानिक भी रह गए हैरान!
बायोटेक से लेकर इलेक्ट्रिकल तक करोड़ों की बारिश (IIT Delhi Campus Placement Viral Reel and Student Packages)
कैमरे के सामने कोई मुस्कुराते हुए 24 लाख का पैकेज बता रहा है, तो कोई सीधा 60 लाख का 'छक्का' मार रहा है. हद तो तब हो गई जब एक लड़के ने बड़े ही अदब से कहा, '90 लाख रुपये सालाना'. वीडियो बनाने वाले का दावा है कि, यहां पढ़ने वाला हर औसत छात्र भी महीने के कम से कम डेढ़ लाख रुपये आसानी से कमा रहा है. वीडियो को अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कमेंट सेक्शन में तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं.
जनता इस कामयाबी पर लट्टू तो है, लेकिन कुछ लोग इसके पीछे के उस भयानक संघर्ष को भी याद कर रहे हैं, जो इन छात्रों ने झेला है. सही बात है भाई, बिना तपस्या के ऐसी दौलत और शोहरत भला किसे नसीब होती है. यह वायरल वीडियो साफ बयां करता है कि आज भी भारत में प्रतिभा की कद्र है, जो जी-तोड़ मेहनत करेगा, कामयाबी उसके कदम चूमेगी ही.
ये भी पढ़ें:-'मांगे फकीर दुआ-ए-अल्लाह' गाकर सोशल मीडिया पर छाया गुरुग्राम का नारियल वाला, आवाज सुन आंखों में आ जाएंगे आंसू!
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं