विज्ञापन

अमेरिका जाकर कैसे बदल गई जिंदगी, IIT दिल्ली ग्रेजुएट ने बताया, लाइफ में आए 9 बड़े बदलाव, पोस्ट वायरल

IIT दिल्ली के एक ग्रेजुएट ने अमेरिका शिफ्ट होने के बाद अपनी जिंदगी में आए 9 सकारात्मक बदलाव शेयर किए. उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग इस पर अपनी राय दे रहे हैं.

अमेरिका जाकर कैसे बदल गई जिंदगी, IIT दिल्ली ग्रेजुएट ने बताया, लाइफ में आए 9 बड़े बदलाव, पोस्ट वायरल
अमेरिका में जिंदगी मुश्किल नहीं, बेहतर है

अक्सर सोशल मीडिया पर अमेरिका में रहने वाले भारतीयों की मुश्किलों से जुड़े वीडियो और पोस्ट देखने को मिलते रहते हैं. लेकिन IIT दिल्ली के एक ग्रेजुएट ने इससे अलग अनुभव शेयर कर लोगों का ध्यान खींचा है. अमन राय, जो इस समय येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (Yale School of Management) से MBA कर रहे हैं, उन्होंने अमेरिका शिफ्ट होने के बाद अपनी जिंदगी में आए सकारात्मक बदलावों के बारे में बताया है. उनकी एक पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

उन्होंने लिखा, कि 6 महीने पहले जब वे एमबीए के लिए अमेरिका आए, तब से उनके सोशल मीडिया पर ज्यादातर ऐसे कंटेंट दिख रहे थे जिनमें भारतीय वहां की जिंदगी को मुश्किल बता रहे थे. इसी नेगेटिविटी को संतुलित करने के लिए उन्होंने अपने अच्छे अनुभव शेयर करने का फैसला किया.

रोजमर्रा की जिंदगी में मिले बड़े फायदे

अमन ने बताया, कि अमेरिका में उन्हें कई छोटी-छोटी लेकिन जरूरी सुविधाएं मिलीं. उन्होंने कहा, कि वहां बेहतर फुटपाथ और सुरक्षित सड़कें हैं, जिससे वे नियमित रूप से दौड़ पाते हैं. उन्होंने ट्रैफिक नियमों के पालन को भी बड़ा बदलाव बताया. उनकी पत्नी, जिन्होंने भारत में ट्रैफिक की वजह से 5 साल तक ड्राइव नहीं किया, अमेरिका आने के दो महीने के भीतर ही गाड़ी चलाने लगीं. सर्द मौसम को लेकर भी उनका अनुभव अलग रहा. उन्होंने लिखा, कि बर्फबारी के बाद का माहौल उन्हें किसी वंडरलैंड जैसा लगता है. वहीं, दिल्ली की तुलना में वहां की हवा को उन्होंने बेहद साफ और सुकून देने वाला बताया.

Latest and Breaking News on NDTV

बेहतर लाइफस्टाइल और करियर के मौके

अमन ने बताया, कि उन्हें भारत की फास्ट डिलीवरी सेवाओं की कमी महसूस नहीं होती. वे हफ्ते में एक बार ऑनलाइन ग्रॉसरी मंगाकर काम चला लेते हैं. साथ ही, वहां साफ और पौष्टिक खाना आसानी से मिल जाता है, जिससे हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखना आसान है. उन्होंने यह भी बताया कि उनके शहर के आसपास प्रकृति से जुड़ी कई जगहें हैं जैसे झीलें, पहाड़ और समुद्र तट. करियर के अवसरों का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा, कि मेहनत करने वालों के लिए यहां जल्दी मौके मिलते हैं. वे पहले ही एक 1 बिलियन डॉलर के वेंचर कैपिटल फंड के साथ छोटे स्तर पर काम कर रहे हैं.

अमन ने अंत में कहा, कि शांत माहौल और बेहतर जीवनशैली ने उनके मानसिक सुकून को भी बढ़ाया है. उनका मानना है कि हर जगह के अपने फायदे और चुनौतियां होती हैं, लेकिन अनुभव लोगों की सोच पर भी निर्भर करता है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके विचारों से सहमति जताई और कहा कि विदेश में रहने का अनुभव हर किसी के लिए अलग हो सकता है.

यह भी पढ़ें: दुबई के शासक का यह अंदाज जीत रहा दिल, गाड़ी रोककर खिंचवाई फोटो, भारतीय परिवार से ऐसे मिले शेख मोहम्मद

3 करोड़ लोगों को बनाया बेवकूफ! शायरी सुनाने वाली खूबसूरत ‘लड़की' निकली AI मॉडल, वायरल Video कर देगा हैरान

भारत की बुराई करने वालों को विदेशी कपल ने दिया जवाब, बताईं ऐसी 8 बातें, तुरंत वायरल हो गया Video

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com