विज्ञापन

10वीं में सुना था पापा का अधूरा सपना, IIM ग्रेजुएट बेटे किया ऐसा काम, जानने के बाद आंखों से छलक जाएंगे आंसू

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक IIM ग्रेजुएट का वीडियो चर्चा में है, जिसने अपनी पहली बड़ी कामयाबी का क्रेडिट अपने पिता को दिया है. अपने पिता के त्याग को देखते हुए बेटे ने उन्हें वही SUV गिफ्ट की, जिसे बेटे की तरक्की के चलते खरीदने का सपना सालों पहले पिता ने छोड़ दिया था.

10वीं में सुना था पापा का अधूरा सपना, IIM ग्रेजुएट बेटे किया ऐसा काम, जानने के बाद आंखों से छलक जाएंगे आंसू
'अब आपकी बारी है...' बेटे ने पहली कमाई से खरीदी पापा की सपनों की कार, इमोशनल वीडियो देख हर कोई हुआ इमोशनल
Photo-miles.and.mindset__

IIM graduate gift to father: माता-पिता अपने बच्चों की खुशियों और तरक्की के लिए क्या कुछ नहीं करते. अपनी ख्वाहिशों का मारकर, अपनी खुशियों का गला घोंटकर बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव रखते हैं. ऐसा ही कुछ एक पिता ने भी किया था. अपने सपनों को पीछे छोड़कर बेटे की पढ़ाई के लिए इस पिता ने हर वो कोशिश की, जो बेटे के उज्जवल भविष्य के काम आए. आज वही बेटा...पिता के अधूरे सपने को पूरा कर रहा है.

ये भी पढ़ें:-फीस वसूलने का निकाला अनोखा तरीका, होमवर्क को लेकर बच्चे ने टीचर से कह दी ऐसी बात..सुनकर टीचर ने पकड़ लिया माथा

10वीं क्लास में खाई थी कसम (son buys SUV for father)

दरअसल, दीप निलिम (Dip Nilim) 10वीं क्लास में था तब उसने अपने पिता से कहते सुना था कि, वो SUV कार खरीदना चाहते हैं, लेकिन बेटे की पढ़ाई के खर्च के चलते उन्होंने अपनी ख्वाहिशों को दबा लिया. पिता की ये बात दीप के दिल में लग गई. उसने मन में ठान लिया था कि, एक दिन वो अपने पिता को उनकी मनपसंद कार जरूर गिफ्ट करेगा. समय बीतता गया और जैसे ही MBA पूरा हुआ, उसके 6 महीने बाद ही दीप ने अपने पिता का सालों पुराना सपना पूरा कर दिया. एक दिन वो पिता को लेकर कार शोरूम ले गया और सरप्राइज देते हुए पिता के हाथ उनके सपनों की गाड़ी की चाबी थमा दी. 

अब आपका नंबर है (Now it is your turn)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टग्राम पर यह वीडियो miles.and.mindset__ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, जैसे ही दीप पिता के हाथ चाबी देता है...पिता के चेहरे का रंग ही बदल जाता है. अपने सपनों को हकीकत होता देख पिता की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े. वीडियो को शेयर करते हुए दीप ने लिखा कि, 'डिग्रियों और सैलरी पैकेज से ऊपर मेरे लिए यह लम्हा था.' दीप ने जब पिता से कहा कि अब आपकी बारी है, तो वो पल उनके लिए किसी बड़ी उपलब्धि से ज्यादा कीमती था. 

ये भी पढ़ें:-VIDEO: समुद्र किनारे अचानक दहाड़े मारते हुए गुजरी ऐसी चीज, मच गई अफरा-तफरी, हवा में उड़े टेंट और कुर्सियां

इंस्टाग्राम पर इस पल को शेयर करते हुए दीप निलिम ने बताया कि, लोग अक्सर पूछते हैं कि क्या MBA करना फायदेमंद है. उन्होंने समझाया कि इसकी असली कीमत कभी भी प्लेसमेंट, सैलरी या डिग्री तक सीमित नहीं थी, बल्कि उन माता-पिता के लिए कुछ करने की काबिलियत हासिल करने में थी, जिन्होंने चुपचाप उनके लिए इतनी सारी कुर्बानियां दी थीं. अपने बचपन को याद करते हुए, उन्होंने बताया कि जब भी उनके माता-पिता उनके भविष्य को प्राथमिकता देने के लिए अपनी इच्छाओं को टालते थे.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: रिजाइन देने से पहले चेक करें ये Test, पता चल जाएगी ऑफिस में आपकी असली वैल्यू
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIM Graduate, Student, SUV, Childs Education, MBA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com