विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2017

अगर भारत में BAN हो जाए शराब तो क्या होगा, लोग बोले- बारात में नहीं नाचेगी नागिन

ट्विटर पर लोगों ने 'If alcohol were banned' (अगर शराब बैन हो गई तो) हैशटैग के साथ कई कमेंट किए. लोगों ने अंदाजा लगया कि क्या होगा अगर भारत में शराब बैन हो गई तो. ये हैशटैग ट्विटर ट्रेंड पर आ गया.

अगर भारत में BAN हो जाए शराब तो क्या होगा, लोग बोले- बारात में नहीं नाचेगी नागिन
ट्विटर पर लोगों ने 'If alcohol were banned' हैशटैग के साथ कई कमेंट किए. जो वायरल हुए.
  • बिहार की तरह नीतीश कुमार ने रखी पूरे भारत में शराब बैन की बात.
  • लोगों ने बड़े फनी अंदाज में दिया ट्विटर पर रिएक्शन.
  • If alcohol were banned हैशटैग के साथ किए ट्वीट्स.
नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा है कि शराब के सेवन को इस्लाम, जैन में गलत माना गया है, ऐसे में धर्मनिरपेक्ष दलों - जैसे कांग्रेस और वामपंथियों से पूछना चाहता हूं कि उनका इस पर क्या स्टैंड है? शराबबंदी के लाभ गिनाते हुए नीतीश ने राष्ट्रीय क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के ताजा आंकड़े गिनाते हुए कहा कि लॉ एंड आर्डर के लिए लोग बिहार को बदनाम करते हैं, देखिये पूरे देश में बिहार में क्राइम का ग्राफ नीचे जा रहा है और देश की राजधानी दिल्ली का भी हाल देख लीजिये.

पढ़ें- देखते ही देखते गायब हो जाता है ये शख्स! इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

उनका ये स्टेटमेंट आते ही लोगों ने ट्विटर पर कई ऐसे कमेंट किए जो काफी फनी हैं. ट्विटर पर लोगों ने 'If alcohol were banned' (अगर शराब बैन हो गई तो) हैशटैग के साथ कई कमेंट किए. लोगों ने अंदाजा लगया कि क्या होगा अगर भारत में शराब बैन हो गई तो.  ये हैशटैग ट्विटर ट्रेंड पर आ गया. आपको भले ही शराब से कोई मतलब न हो, लेकिन ये ट्वीट्स आपको हंसने पर मजबूर कर सकते हैं. 

पढ़ें- अचानक बस के सामने आ गया जंगली हाथी, फिर हुआ कुछ ऐसा जिसे देख लोग हुए हैरान

देखिए ट्विटर यूजर्स क्या मानते हैं अगर भारत में शराब बैन हो गई तो....
   
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे देश में शराब बैन के फायदे भी बताए. क्राइम रेट, सड़क हादसे और बीमारियां कम होंगी. बता दें, नीतीश कुमार ने अप्रैल 2016 को बिहार में शराब बैन की थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twitter, If Alcohol Were Banned, Alcohol Ban In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com