सोशल मीडिया पर कई ऐसे अधिकारी हैं, जो रोज लोगों को ज़िंदगी के महत्व के बारे में बताते हैं. पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए नई नई जानकारियां उपलब्ध करवाते हैं. कई बार ऐसा होता है कि परीक्षा में हम सफल नहीं हो पाते हैं या उम्मीद से बहुत ही कम अंक आते हैं. ऐसे में हम पूरी तरह से निराश और हताश हो जाते हैं. ऐसे में हमें घबराने और परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. हमें मेहनत करने की आवश्यकता है. लगातार प्रयास से ही हम अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं. अभी हाल ही में 2009 बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने अपनी 10वीं की मार्कशीट की तस्वीर ट्वीट की है, जो लोगों के लिए प्रेरणा है.
देखें ट्वीट
My 10th Marksheet. pic.twitter.com/jmYkMohzWf
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) July 6, 2022
उन्होंने बिहार स्कूल एग्ज़ामिनेशन बोर्ड की यह परीक्षा 314/700 अंकों (थर्ड डिवीज़न) के साथ 1996 में पास की थी. एक ट्विटर यूज़र ने इसे 'प्रेरणादायक' बताया और एक ने कमेंट किया, "सर डिग्री तो सिर्फ एक कागज़ का टुकड़ा है और कुछ नहीं. इस पोस्ट को कई लोगों ने बहुत ही ज्यादा पसंद किया है. करीब 16 हज़ार से ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया है. इस पोस्ट से प्रेरित होकर एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है कि सर आप विश्वास नहीं करेंगे, मुझे भी 314 अंक प्राप्त हुए थे, मगर मैंने अपनी यूपीएससी की तैयारी छोड़ दी, मगर आपके मार्क्स देखकर मैं काफी प्रभावित हुई. मैं फिर से तैयारी करूंगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Sir you won't believe how much you inspire me , coincidentally, I too got 314 marks and 3rd division in my 10th but I left preparation thinking that UPSC considers only toppers. But you changed my perception today, we will start again, thank you pic.twitter.com/AM1VnZomOI
— Jay Parida (@JPofficials7) July 6, 2022
इस ट्वीट का रिप्लाई करते हुए अधिकारी अवनीश शरण ने बधाई दी है. कई बार हमें कम अंक मिलते हैं, इसका मतलब ये नहीं कि हम अपनी तैयारी छोड़ दें. लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें हमेशा मेहनत करते रहना चाहिए.
वीडियो देखें- अब यहां भी नाक मत कटा देना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं