Hyderabad Building Incident: हैदराबाद के सिद्दीक नगर में एक पांच मंजिला इमारत के अचानक झुकने से इलाके में हड़कंप मच गया. गाचीबोवली के पास माधापुर सीमा में स्थित इस इमारत में बड़ी-बड़ी दरारें देखी गईं, जिससे इसके गिरने का खतरा और बढ़ गया है. स्थानीय निवासियों ने जब इमारत के झुकने की सूचना दी, तो प्रशासन ने तुरंत कदम उठाते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.
सिद्दीक नगर में दहशत, बड़ी दरारें बढ़ा रहीं खतरा
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. राहत और बचाव अभियान रातभर जारी रहा, जिसके दौरान इमारत में रहने वाले सभी निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस प्रक्रिया में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने अहम भूमिका निभाई. अधिकारी अभी भी इलाके को खाली करवाने और इमारत के आसपास के क्षेत्र को सील करने में जुटे हैं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
स्थानीय निवासियों में भय का माहौल
इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में डर और चिंता का माहौल है. आसपास रहने वाले लोग भी अपनी इमारतों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं. एक निवासी ने कहा, "यह घटना किसी बड़े हादसे का संकेत है. यहां की इमारतों की गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए." कहा जा रहा है कि, यह घटना निर्माण की खराब गुणवत्ता और लंबे समय तक मरम्मत न होने की वजह से हुई हो सकती है. अब इमारत को गिराने का फैसला लिया जा सकता है ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके.
इस घटना से सबक लेना जरूरी
यह घटना सभी के लिए एक चेतावनी है कि इमारतों के निर्माण और उनकी नियमित देखरेख को गंभीरता से लिया जाए. प्रशासन और जनता को मिलकर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं