विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2022

डीजे की आवाज़ से भड़का घोड़ा, बारातियों पर चढ़कर लगा नाचने! गुस्से में कईयों को रौंदते हुए भागा

उत्तर प्रदेश में हाल ही में एक शादी के दौरान बारातियों का डांस एक बुरे हादसे में बदल गया, जब तेज म्यूजिक से घोड़ा भड़क गया और लोगों को लात मारना और कुचलना शुरू कर दिया.

Also Read in
डीजे की आवाज़ से भड़का घोड़ा, बारातियों पर चढ़कर लगा नाचने!

ज्यादातर भारतीय शादियों में 'बाराती' दिल खोलकर नाचते हैं. हालांकि, उत्तर प्रदेश में हाल ही में एक शादी के दौरान बारातियों का डांस एक बुरे हादसे में बदल गया, जब तेज म्यूजिक से घोड़ा भड़क गया और लोगों को लात मारना और कुचलना शुरू कर दिया. बारात में नाचते हुए लोगों पर घोड़े को कूदते हुए दिखाने वाला एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है. घटना उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में सोमवार की है. एक शादी में, लाउडस्पीकर से बजने से घोड़ा संभवतः भड़क गया, आपा खो बैठा और लगभग 6 लोगों को घायल कर दिया.

क्लिप में, 'तेरे इश्क में नाचेंगे' गाने को स्पीकर पर बजते हुए सुना जा सकता है, जबकि लोग नाचते और बारात का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, कुछ पलों के बाद, जैसे ही डीजे ने आवाज़ बढ़ा दी, घोड़े आपा खो बैठा और 'बारातियों' को लात मारना शुरू कर दिया. गुस्साया जानवर भीड़ के बीच से भागने लगा और सड़क के किनारे खड़ी कुछ बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के दौरान घायल हुए 6 लोगों को मामूली इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.

स्थानीय लोगों के अनुसार, चूंकि यूपी में शादियों में घोड़े के डांस करने के लिए यह एक पुरानी परंपरा है, जानवर का मालिक ऐसा ही करने की कोशिश कर रहा था जब घोड़े ने नियंत्रण खो दिया और भीड़ के बीच से भागना शुरू कर दिया. उन्होंने यह भी बताया कि घटना यूपी के हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे की है.

घटना का वीडियो उपस्थित लोगों में से एक द्वारा रिकॉर्ड किया गया था और अब ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सलमान 'विक्रांत रोणा' के प्रमोशन में पहुंचे, किच्चा-जैकलीन संग आए नज़र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Horse Lost Control At Wedding Procession, Horse Stomps Over Baraatis, Horse Lost Control In Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com