विज्ञापन

धरती के सीने में छिपा है एक 'दूसरा जहान'! चीन के इस पाताल लोक में बहती हैं नदियां और बसती है अपनी दुनिया

पहाड़ों के सीने में छिपा है एक ऐसा 'पाताल लोक', जहां बादलों का अपना बसेरा है और सदियों पुराने जंगलों का राज. 2800 सीढ़ियां उतरते ही शुरू होता है कुदरत का वो राज, जिसे देखकर यकीन हो जाएगा कि जमीन के नीचे भी एक 'दूसरी दुनिया' जिंदा है.

धरती के सीने में छिपा है एक 'दूसरा जहान'! चीन के इस पाताल लोक में बहती हैं नदियां और बसती है अपनी दुनिया
2800 सीढ़ियां नीचे है एक गुप्त दुनिया, जहां आज भी राज करते हैं दुर्लभ जानवर और घने जंगल
SOCIAL MEDIA

World's deepest sinkhole: क्या आपने कभी सोचा है कि जमीन के सैकड़ों फीट नीचे एक पूरी की पूरी कायनात बसी हो सकती है? जहां न आसमान दिखता है, न दुनिया का शोर पहुंचता है. चीन के चोंगकिंग में एक ऐसा 'आसमानी गड्ढा' है जिसे देखकर विज्ञान भी दांतों तले उंगली दबा लेता है. यह सिर्फ एक गड्ढा नहीं, बल्कि कुदरत का वो तिलिस्म है जिसके अंदर अपने जंगल, अपने बादल और अपने ही जानवर हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

चीन के पहाड़ों के बीच 'शियाओझाई तियानकांग' (Xiaozhai Tiankeng) नाम का एक ऐसा रहस्यमयी गड्ढा है, जिसे वहां के लोग 'आसमानी गड्ढा' या 'स्वर्ग का दरवाजा' कहते हैं. यह दुनिया का सबसे गहरा सिंकहोल है, जिसकी गहराई लगभग 662 मीटर है. अंदाजा लगाइए, इसमें अमेरिका की मशहूर एम्पायर स्टेट बिल्डिंग जैसी आलीशान इमारत भी पूरी तरह समा सकती है और फिर भी जगह बच जाएगी. इस 'पाताल लोक' तक पहुंचने के लिए आपको 2,800 सीढ़ियां उतरनी पड़ती हैं, जहां हर कदम पर धुंध और रहस्य आपका स्वागत करते हैं.

ये भी पढ़ें:-63 सेंटीमीटर में किचन और बेडरूम! इस घर की तस्वीरें देख इंटरनेट पर मच गया तहलका

पाताल में बसता है एक अनछुआ जंगल (The Hidden Ecosystem Inside the Abyss)

जैसे-जैसे आप इस गड्ढे की गहराई में उतरते हैं, मंजर बिल्कुल बदल जाता है. यहां बाहर की दुनिया से अलग अपना एक इकोसिस्टम है. इसके सीने में 1,200 से ज्यादा पौधों की प्रजातियां फल-फूल रही हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

यहां प्राचीन जिन्कगो के पेड़ हैं और ऐसे दुर्लभ जानवर जैसे क्लाउडेड लेपर्ड और विशाल सैलामैंडर रहते हैं, जिन्होंने शायद इंसानी चेहरा बरसों से नहीं देखा. सबसे हैरान करने वाली बात तो ये है कि इस गड्ढे का अपना 'वेदर सिस्टम' है. यहां अक्सर खुद-ब-खुद बादल बनते हैं और धुंध छाई रहती है, मानो ये जगह दुनिया के किसी भी नक्शे का हिस्सा ही न हो.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

ये भी पढ़ें:-किस्मत हो तो ऐसी...दुकानदार की एक 'गलती' ने ग्राहक को रातोंरात बनाया करोड़पति

कुदरत का वो करिश्मा जो होश उड़ा दे (Geological Marvel of the South China Karst)

दक्षिण चीन का यह इलाका अपनी अनोखी बनावट के लिए मशहूर है, लेकिन शियाओझाई तियानकांग की बात ही कुछ और है. यहां जमीन के नीचे नदियां बहती हैं और झरने गिरते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

जो लोग रोमांच के शौकीन हैं, उनके लिए यह किसी जन्नत से कम नहीं, लेकिन यहां का रास्ता उतना ही टेढ़ा है. 3 से 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जब आप इसके तल पर पहुंचते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे आप टाइम मशीन में बैठकर लाखों साल पीछे किसी पुरानी दुनिया में आ गए हों.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com