विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2023

बच्चे को जन्म देने के बाद मदद करने वाले इंसान के प्रति गाय ने ऐसे जताया आभार, वीडियो देख इमोशनल हुए लोग

एक बार फिर एक मां की ममता से भरा ये खूबसूरत वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है, जिसमें एक गाय अपने बच्चे को जन्म देने के बाद, मदद करने वाले इंसान का अपने अंदाज में आभार जताती नजर आ रही है.

बच्चे को जन्म देने के बाद मदद करने वाले इंसान के प्रति गाय ने ऐसे जताया आभार, वीडियो देख इमोशनल हुए लोग
बच्चे को जन्म देने के बाद मां बनी गाय ने इस तरह मदद करने वाले शख्स को जताया आभार

जानवरों में भी इंसानों की तरह संवेदना होती है और वे भी खुश होते हैं, दुखी होते हैं. इसके साथ ही साथ अपनी मदद करने वालों के प्रति कृतज्ञता जताना भी जानते हैं. हाल में हमनें एक हथिनी का वीडियो देखा था, जो अपने बच्चे को जिंदा करने के लिए लगातार उस पर पानी डालती नजर आई थी. इस मार्मिक वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया था, तो वहीं अब एक बार फिर एक मां का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक गाय अपने बच्चे को जन्म देने के बाद इसके लिए मदद करने वाले इंसान का अपने अंदाज में आभार जताती दिख रही है.

यहां देखें वीडियो

Mama cow shows gratitude to the kind man who saved her and helped deliver her calf
by u/westcoastcdn19 in AnimalsBeingBros

दिल छू लेता है वीडियो

रेडिट पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक गाय को उसके नवजात बछड़े के साथ देखा जा सकता है. यहां एक शख्स मौजूद है, जिसने बच्चे को जन्म देने के दौरान गाय की मदद की. गाय इस शख्स का आभार जताते हुए लगातार उसके हाथ को, तो कभी उसके सिर को अपनी जीभ से चाटती नजर आती है. ये वीडियो वाकई दिल छू लेने वाला है. गाय अपने नवजात बच्चे की देखभाल करती भी दिख रही है, वह इशारे से बताती है कि बच्चे को चादर ओढ़ा दो.

लोग बोले- कितना खूबसूरत है ये

रेडिट पर शेयर होने के बाद से इस वीडियो पर 45 हजार से अधिक अपवोट्स आ चुके हैं, वहीं ढेरों कमेंट्स भी इस पर आए हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि इनके जैसे और भी लोग दुनिया में हो.' वहीं दूसरे ने लिखा, 'कितना खूबसूरत है ये जानवर भी आभार जताना जानते हैं.' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'ये कितना बुरा है कि हम ऐसे जानवरों को नुकसान पहुंचाते हैं.'

कैसा है पत्रकार के हाथ का बना पोहा? Reporter Special Poha तो गर्दा है। NDTV Zaika

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cow Expresses Gratitude Video, Cow Viral Video, Mama Cow Shows Gratitude To Man, Mama Cow Viral Video, Emotional Video, Amazing Video, Heart Touching Story, Heart Touching Video, Cow Expressed Gratitude, Cow, Cow And Calf, Cow And Calf Viral Video, Cute Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com