विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2019

हार्दिक पंड्या ने ट्रोल होने के बाद कह डाली ऐसी बात, कोहली को बताया था सचिन से अच्छा

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने पॉपुलर टीवी शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) में विराट कोहली (Virat Kohli) को सचिन तेंदुलदर (Sachin Tendulkar) से अच्छा बताया था.

हार्दिक पंड्या ने ट्रोल होने के बाद कह डाली ऐसी बात, कोहली को बताया था सचिन से अच्छा
हार्दिक पंड्या ने विराट कोहली को बताया था सचिन तेंदुलकर से अच्छा, अब लिखा ऐसा.

टीम इंडिया (Indian Cricket Team) के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने पॉपुलर टीवी शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) में विराट कोहली (Virat Kohli) को सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) से अच्छा बताया था. जिसके बाद क्रिकेट फैन्स ने उनको काफी ट्रोल किया गया. लोगों ने हार्दिक पंड्या का खूब मजाक उड़ाया. शो के होस्ट करण जौहर ने जब सवाल पूछा कि सचिन तेंदुलकर या विराट कोहली में से कौन अच्छा है. हार्दिक पंड्या ने बिना हिचकिचाहट के विराट कोहली का नाम ले लिया. जिसके बाद फैन्स ने उनको खूब ट्रोल किया और उन पर खूब गुस्सा निकाला.

इसलिए सचिन तेंदुलकर को लेकर केएल राहुल व हार्दिक पंड्या को ट्रोलर्स ने सुनाई खरी-खोटी

 

 

हार्दिक पंड्या ऑस्ट्रेलिया टूर पर हैं और वनडे सीरीज खेलते दिखेंगे. हार्दिक पंड्या ने इस बयान पर भारतीय क्रिकेट फैन्स से माफी मांगी है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा- 'कॉफी विद करण में मेरे दिए बयान पर मैं उन लोगों से माफी मांगना चाहता हूं. जिसे मेरे बयान से धक्का लगा. शो के नेचर के हिसाब से मैंने जवाब दे दिया. मैं किसी के सेंटीमेंट्स को हर्ट नहीं करना चाहता था और न किसी को अपमानित करना चाहता था.'

करण जौहर ने हार्दिक पांड्या-केएल राहुल से पूछा, 'कौन है बेहतर बल्लेबाज, सचिन या विराट', मिला ये जवाब- Video

 

 

रैपिड फायर राउंड में हार्दिक पंड्या से ये सवाल पूछा गया था. जहां उन्होंने ये जवाब दिया. हार्दिक पंड्या ने अपने क्रश, पार्टी, बॉलीवुड, लाइफस्टाइल और क्रिकेट से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए. बता दें, हार्दिक पंड्या आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं. उस टीम के मेंटर सचिन तेंदुलकर हैं. उसको देखते हुए फैन्स ने उनको खूब लताड़ा और माफी मांगने को बोला था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Pandya, Virat Kohli, Sachin Tendulkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com