विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2020

हरभजन सिंह ने शेयर की 'मॉडर्न थाली', प्लेट में दिखी मोबाइल की भी जगह, बोले- 'ऑर्डर कर लो...'

हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने ट्विटर पर 'मॉडर्न थाली' (Mordern Thali) की तस्वीर पोस्ट की. थाली में उस चीज को दिखाया गया है, जिसमें आज के जमाने में यह चीज न हो तो थाली अधूरी लगती है.

Also Read in
हरभजन सिंह ने शेयर की 'मॉडर्न थाली', प्लेट में दिखी मोबाइल की भी जगह, बोले- 'ऑर्डर कर लो...'
हरभजन सिंह ने शेयर की 'मॉडर्न थाली', प्लेट में दिखी मोबाइल की भी जगह

टीम इंडिया के खिलाड़ी हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहते हैं और मजेदार पोस्ट कर फैन्स को इंटरटेन करते रहते हैं. इस बार उन्होंने ऐसा मजेदार पोस्ट किया, जिसको देखकर लोग हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए. हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने ट्विटर पर 'मॉडर्न थाली' (Mordern Thali) की तस्वीर पोस्ट की. थाली में उस चीज को दिखाया गया है, जिसमें आज के जमाने में यह चीज न हो तो थाली अधूरी लगती है.

भोजन के रूप में थाली शब्द का इस्तेमाल किया जाता है. रेस्टोरेंट और घरों में थाली में ही खाने को परोसा जाता है. इसलिए होटल में वेज-थाली और नॉन-वेज थाली फेमस है. उस थाली में हर तरह का भोजन होता है. लेकिन भारत में आज के समय थाली में एक जरूरी चीज होती है, जिससे थाली अधूरी सी लगती है. हम चावल की बात नहीं कर रहे हैं. हम बात कर रहे हैं स्मार्टफोन की. 

हरभजन ने मजेदार फोटो शेयर की, जहां स्टील की प्लेट में स्मार्टफोन रखने की भी जगह थी. ताकी खाने वाला शख्स आराम से थाली में मोबाइल रखकर आराम से देखते हुए खाना खा सके. 

हरभजन सिंह ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, '''मॉडर्न थाली' में मोबाइल के लिए भी जगह. अपनी ऑर्डर कर लो.'' साथ ही उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी शेयर किया. 

इस पोस्ट को उन्होंने 10 सितंबर के दोपहर में शेय किया था, जिसके अब तक 8 हजार से ज्यादा लाइक्स हो चुके हैं. साथ ही 500 से ज्यादा रि-ट्वीट्स और सैकड़ों कमेंट्स आ चुके हैं. लोगों को यह फोटो काफी फनी लगी.

एक यूजर ने लिखा, 'यह वर्तमान दुनिया की एक वास्तविक समस्या के लिए सबसे अच्छा समाधान है' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह थाली मेरे लिए बिल्कुल परफेक्ट है.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harbhajan Singh, Mordern Thali, Viral Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com