विज्ञापन

'मांगे फकीर दुआ-ए-अल्लाह' गाकर सोशल मीडिया पर छाया गुरुग्राम का नारियल वाला, आवाज सुन आंखों में आ जाएंगे आंसू!

सोशल मीडिया की दुनिया भी कमाल की है, कब किसकी किस्मत चमक जाए कोई नहीं जानता. इन दिनों इंस्टाग्राम पर गुरुग्राम के एक नारियल बेचने वाले 'भैया' का वीडियो गदर मचा रहा है. हाथ में हंसिया लेकर नारियल छीलते हुए इस बंदे ने ऐसी तान छेड़ी कि सुनने वाले मदहोश हो गए.

'मांगे फकीर दुआ-ए-अल्लाह' गाकर सोशल मीडिया पर छाया गुरुग्राम का नारियल वाला, आवाज सुन आंखों में आ जाएंगे आंसू!
गुरुग्राम की सड़क पर नारियल काटते-काटते बिखेरा सुरों का जादू, 'दबंग 3' का गाना गाकर रातों-रात स्टार बना यह लड़का!

Coconut Seller Singing Viral Video: कहावत है कि हुनर किसी महलों या महंगे स्टूडियो का मोहताज नहीं होता. इस बात को सच साबित कर दिखाया है दिल्ली-एनसीआर के एक आम से लड़के ने. गुरुग्राम के सेक्टर 17 की मार्केट में आम दिनों की तरह लोग नारियल पानी पीने पहुंचे थे, लेकिन वहां जो हुआ उसने सबका दिल जीत लिया. किसी ने इस टैलेंटेड बंदे का गाना गाते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर इंटरनेट पर डाल दिया. देखते ही देखते यह क्लिप आग की तरह फैल गई. अगर आपने अभी तक इनका सुरीला अंदाज नहीं देखा, तो समझो कुछ बेहद खूबसूरत मिस कर दिया.

ये भी पढ़ें:-बरमूडा ट्रायंगल के 20 किमी नीचे वैज्ञानिकों को मिला कुछ ऐसा, देख वैज्ञानिक भी रह गए हैरान!

'दबंग 3' का गाना और रूहानी आवाज (Viral Video of Coconut Seller Singing Salman Khan Song)

लड़के ने सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' का बेहद इमोशनल गाना 'मांगे फकीर दुआ-ए-अल्लाह' गाया. सुरों पर उसकी पकड़ और आवाज का धीमा-मीठा अंदाज ऐसा था कि मानो कोई प्रोफेशनल सिंगर गा रहा हो. चेहरे पर सादगी और गले में गजब का सुरीलापन देखकर जनता इसकी कायल हो गई है. कमेंट सेक्शन में लोग भावुक हो रहे हैं.

इस वीडियो को शिवांशी सोनी नाम की इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है. लोग अब इस हुनरबाज की मदद के लिए आगे आ रहे हैं. कोई कह रहा है कि इसका खुद का सोशल मीडिया अकाउंट होना चाहिए, तो कोई इसे बड़े रियलिटी शो के मंच पर देखने की दुआ कर रहा है. वाकई, इंटरनेट ने आज एक गुमनाम कलाकार को उसकी असली पहचान दिला दी है. यह वायरल वीडियो बताता है कि हमारे आस-पास, रोजमर्रा की भागदौड़ में कितने बेहतरीन फनकार छिपे हुए हैं. बस जरूरत है तो उन्हें पहचानने और थोड़ा सा सपोर्ट देने की.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com