- इशिता भाटिया 2024 बैच की जेनरेशन जेड की महिला आईपीएस अधिकारी हैं.
- 2023 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 817वीं रैंक प्राप्त की थी
- इशिता भाटिया ने भारतीय वन सेवा में 2020 में भी सफलता हासिल की थी.
भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी इशिता भाटिया की जिंदगी में 17 अगस्त 1997 और 26 अगस्त 2024 की तारीखें हमेशा यादगार रहेंगी. 17 अगस्त को इशिता का जन्म हुआ था और 26 अगस्त को उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा जॉइन की. इशिता भाटिया जेनरेशन Z की उन महिला पुलिस अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्होंने 10 प्रतियोगी परीक्षाओं में असफल होने के बावजूद हिम्मत नहीं हारी.

IPS इशिता भाटिया ने IFS हिमांशु त्यागी से शादी की. शादी के आधार पर उत्तराखंड से मध्य प्रदेश कैडर में ट्रांसफर करवाया है.
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर की रहने वाली इशिता भाटिया की सक्सेस स्टोरी बेहद प्रेरणादायक है. इसमें आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के बच्चों के साथ स्कूली शिक्षा के दौरान अफसर बनने का सपना देखने से लेकर बार-बार की असफलताओं के सामने हार न मानने का जज्बा शामिल है, जिसने उन्हें भारतीय पुलिस सेवा में 2024 बैच की जेन-जी आईपीएस अधिकारी बनाया.
यह भी पढ़ें- पहले IPS, फिर IAS बनीं Gen Z मुस्कान श्रीवास्तव, छोटे से गांव की बेटी की UPSC में बड़ी कामयाबी

आईपीएस इशिता भाटिया की सक्सेस स्टोरी.
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2023 में उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 817वीं रैंक हासिल की और आईपीएस अधिकारी बनीं. इशिता भाटिया को यह सफलता अपने तीसरे प्रयास में मिली. इससे पहले वे यूपीएससी सीएसई के पहले प्रयास में प्रारंभिक परीक्षा भी पास नहीं कर पाई थीं, जबकि दूसरे प्रयास में इंटरव्यू तक पहुंची थीं.

इशिता भाटिया ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2023 में ऑल इंडिया 817वीं रैंक हासिल की थी.
भारतीय वन सेवा की अधिकारी बनने के बाद मिली आईपीएस की सफलता
दस असफलताओं का सामना करने के बाद इशिता भाटिया को यूपीएससी में दो बड़ी सफलताएं मिलीं. वर्ष 2020 में यूपीएससी द्वारा आयोजित भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षा में उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 104वीं रैंक हासिल की. वन सेवा में रहते हुए उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी जारी रखी और नतीजा यह रहा कि आज वे 2024 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं.

इशिता भाटिया ने भारतीय वन सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 141वीं रैंक हासिल की थी.
आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के बच्चों के साथ की पढ़ाई
यूपीएससी क्रैक करने के बाद इशिता भाटिया ने बताया कि उनकी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के एक प्रतिष्ठित स्कूल से हुई, जहां आईएएस, आईपीएस समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के बच्चे पढ़ते थे. अधिकारियों के परिवारों को मिलने वाला सम्मान और जमीनी स्तर पर सेवा करने का अवसर देखकर उनके मन में भी सिविल सेवा में जाने का विचार आया. तभी से उन्होंने अफसर बनने का सपना देखना शुरू कर दिया.

आईपीएस बनने से पहले इशिता भाटिया भारतीय वन सेवा की अधिकारी रही हैं.
हमीरपुर एनआईटी से की बीटेक
इशिता भाटिया ने वर्ष 2015 से 2019 के बीच एनआईटी हमीरपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त की. इसके बाद वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गईं. इस दौरान उन्हें एक के बाद एक 10 असफलताओं का सामना करना पड़ा. हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और 24 वर्ष की उम्र में भारतीय वन सेवा की अधिकारी बन गईं. इशिता ने 29 नवंबर 2023 को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट साझा कर अपनी असफलताओं की जानकारी दी थी.

इशिता भाटिया के आईपीएस बनने से पहले की असफलताएं.
- इन प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई थीं असफल
- संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2019 और 2020
- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ग्रेड-बी, 2020
- यूपीएससी सीएपीएफ (CAPF), 2020
- यूपीएससी सीडीएस (CDS), 2020 (इंटरव्यू में शामिल नहीं हुईं)
- ईसीजीसी पीओ (ECGC PO), 2021
- इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), 2021
- एएआई एटीसी (AAI ATC), 2021
- हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा, 2021
- कैट (CAT), 2021

आईपीएस इशिता भाटिया मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर की रहने वाली हैं.
UPSC में असफलताओं से क्या सीखा?
इशिता भाटिया ने सोशल मीडिया पर अपनी असफलताओं की सूची साझा करने के साथ कुछ प्रेरणादायक बातें भी लिखीं. उन्होंने लिखा, "संक्षेप में कहूं तो यूपीएससी सीएसई 2023 और आईएफएस प्रीलिम्स 2021 तक मैं एक भी परीक्षा पास नहीं कर पाई थी. ये सभी परीक्षाएं 1-2 साल के भीतर दी गई थीं. असली बात यह है कि मैं बीच में रुकी नहीं. असफलताओं से मैंने सीखा कि फेल होने के बाद न तो पछतावा करना चाहिए और न ही खुद पर भरोसा खोना चाहिए. बस दौड़ में बने रहने की अंदरूनी ताकत को बनाए रखना चाहिए."

gen z ips ishita bhatia success story upsc cracked after failures
इशिता भाटिया ने हिमांशु त्यागी से की शादी
आईपीएस इशिता भाटिया ने भारतीय वन सेवा के अधिकारी हिमांशु त्यागी से शादी की है. हिमांशु त्यागी मध्य प्रदेश में 2021 बैच के वन सेवा के अधिकारी हैं. इधर, आईपीएस बनने के बाद इशिता भाटिया को उत्तराखंड सर्विस कैडर आवंटित हुआ. हिमांशु त्यागी से शादी करने के आधार पर 13 मार्च 2026 को मध्य प्रदेश कैडर में ट्रांसफर हो गया. दोनों एक ही बैच के भारतीय वन सेवा के अधिकारी होने के कारण इनकी शादी को लव मैरिज के तौर पर भी देखा जाता है.

इशिता भाटिया भारतीय पुलिस सेवा में 2024 की अधिकारी हैं.
भारत में फेमस जेन जी आईपीएस: बता दें कि साल 1997 से 2012 के बीच पैदा होने वालों को जेनरेशन जेड कहा जाता है. जेन जी वह पहली पीढ़ी है, जो इंटरनेट, सोशल मीडिया और स्मार्टफोन के जमाने में पली-बढ़ी है. तकनीक इनके दैनिक जीवन का मुख्य हिस्सा है. साथ ही सामाजिक मुद्दों, अपने अधिकारों और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर काफी जागरूक हैं. भारतीय पुलिस सेवा में जेन जी आईपीएस की सूची हरियाणा की जया शर्मा, सिमरन भारद्वाज, बिहार की शैलजा दास आदि फेमस महिला आईपीएस हैं.

gen z ips ishita bhatia success story upsc cracked after failures
यह भी पढ़ें
1. पहले IPS, फिर IAS बनीं Gen Z मुस्कान श्रीवास्तव, छोटे से गांव की बेटी की UPSC में बड़ी कामयाबी
2. IIT दिल्ली से पढ़कर IPS बनीं Gen Z जया शर्मा, हरियाणा पुलिस की DSP ने कर दिखाया कमाल
3. DU से पढ़कर IPS बनीं Gen Z सिमरन भारद्वाज, हरियाणा के गांव की पत्रकार ने कर दिखाया कमाल
4. बेड रेस्ट के दौरान UPSC की तैयारी कर IPS बनीं Gen Z कुहू गर्ग, DGP पिता के रिटायरमेंट पर रचा इतिहास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं