Most expensive diapers in world: अब तक आपने लाखों की घड़ी और करोड़ों की कारों के चर्चे सुने होंगे, लेकिन क्या कभी सोचा है कि एक बच्चे का डायपर आईफोन जितना महंगा हो सकता है? सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि, लग्जरी ब्रांड Gucci ने 50 हजार रुपये का डायपर पैक उतारा है. लोग हैरान हैं कि क्या इसे पहनने के बाद बच्चा रोना बंद कर देता है या ये सोना उगलता है? लेकिन इस रईसी वाले दावे के पीछे की सच्चाई आपको सिर पकड़ने पर मजबूर कर देगी.
ये भी पढ़ें:-वंदे भारत के पायलट के आगे हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाईं महिलाएं, रुक गई ट्रेन! सोशल मीडिया पर छिड़ी नियमों की बहस
Will you buy this??
— Misola in the Cloud☁️ (@Iam_Misola) March 30, 2026
Luxury has officially reached a whole new level… and this time, it's for babies. These Gucci diapers, priced at a shocking $490 per pack, redefine what it means to live a high-end lifestyle from day one. Designed with the iconic monogram pattern and… pic.twitter.com/uonEsZ06Ju
Gucci के Diaper की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश (GUCCI Baby Diapers)
लग्जरी फैशन की दुनिया में कब क्या अजूबा हो जाए, कहा नहीं जा सकता. इन दिनों इंटरनेट पर Gucci के बेबी डायपर्स ने तहलका मचा रखा है. वायरल पोस्ट्स के मुताबिक, 7 डायपर के एक प्रीमियम पैक की कीमत करीब 500 डॉलर यानी 50,000 रुपये बताई जा रही है. इस हिसाब से एक डायपर की कीमत 7,000 रुपये के आसपास बैठती है. लोग मजाक में कह रहे हैं कि भाई, जितने का ये डायपर है, उतने में तो हमारे घर का पूरे महीने का राशन और बिजली का बिल दोनों निपट जाए.
क्या है इस डायपर की 'खासियत'? (ameer bachchon diaper)
दावा किया जा रहा है कि ये डायपर कोई आम प्लास्टिक से नहीं, बल्कि ऑर्गेनिक कॉटन, एंटी-बैक्टीरियल लेयर और सॉफ्ट मेमोरी फोम से बने हैं. कहा जा रहा है कि इस पर Gucci का सिग्नेचर 'GG' पैटर्न बना है, ताकि बच्चा पालने में भी 'फैशन स्टेटमेंट' दे सके. रईसी का आलम ये कि ये डायपर किसी साधारण थैली में नहीं, बल्कि एक आलीशान लग्जरी बॉक्स में आते हैं. नेटिजन्स पूछ रहे हैं कि क्या इसे पहनने के बाद बच्चा सीधे स्कूल जाने लगता है?
ये भी पढ़ें:-तेल अवीव के आसमान में मंडरा रहे हैं हजारों कौए! जंग के बीच वायरल इस खौफनाक वीडियो का 'कड़वा सच'
@grok does gucci diapers exist?
— 𝒞𝒽𝑜𝓂𝓂𝓎🤍 (@Chioma_737) March 30, 2026
वायरल दावे का 'कड़वा सच' (luxury baby diaper)
अब आते हैं असली मुद्दे पर. अगर आप भी इस खबर को सच मानकर अपना माथा पीट रहे हैं, तो जरा ठहरिए. पड़ताल करने पर पता चला कि Gucci ने ऐसा कोई डायपर ऑफिशियली लॉन्च ही नहीं किया है. दरअसल, ये सोशल मीडिया पर फैला एक 'डिजिटल मजाक' या वायरल मीम है. हां, ये सच है कि Gucci डायपर बैग्स बेचता है जिनकी कीमत लाखों में होती है, लेकिन डायपर बेचना फिलहाल उनके एजेंडे में नहीं है. यानी ये पूरी खबर सिर्फ एक भ्रामक प्रोपेगेंडा है. इंटरनेट पर हर चमकती चीज ब्रांडेड नहीं होती. Gucci के महंगे डायपर वाली बात महज एक कोरी अफवाह है. हालांकि, ब्रांड के बेबी क्लोदिंग और एक्सेसरीज पहले से ही मार्केट में हैं, लेकिन डायपर वाली खबर सिर्फ मीम्स तक ही सीमित है.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं