विज्ञापन
This Article is From May 28, 2024

जयमाला होते ही कूद-कूद कर नाचने लगा दूल्हा, देख दुल्हन का घूमा सिर

शादी से जुड़े इस मजेदार वीडियो में दूल्हा खुशी से फूला नहीं समाता और डीजे पर जबरदस्त तरीके से डांस करने लगता है. वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है.

जयमाला होते ही कूद-कूद कर नाचने लगा दूल्हा, देख दुल्हन का घूमा सिर

Bride Groom Video: शादी का सीजन हो या ना हो, लेकिन सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते ही रहते हैं. कुछ वीडियो दिल को छू जाते हैं, तो कुछ वीडियो हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं. हाल ही में वेडिंग फंक्शन से जुड़ा एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे 'राजा' का मजेदार अंदाज देखते ही बन रहा है, जिसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी. वीडियो में देखा जा सकता है कि, जयमाला के दौरान दूल्हा खुशी से फूला नहीं समाता और डीजे पर जबरदस्त तरीके से डांस करने लगता है. इस दौरान दुल्हन के साथ-साथ घराती से लेकर बाराती तक हर कोई दूल्हे को बस एक टक देखता ही रह जाता है.

दूल्हे ने किया जबरदस्त डांस

वीडियो देखकर समझा जा सकता है कि, जयमाला से जुड़ी रस्म थोड़ी देर पहले ही संपन्न हुई होगी. वीडियो में दूल्हा दुल्हन को डांस वाली जगह पर ले जाता है और फिर खुद को थिरकने से रोक नहीं पाता. वीडियो में दूल्हा बड़े ही मस्त तरीके से कूद-कूदकर डांस करता नजर आ रहा है. दूसरी ओर दुल्हन एक ही जगह पर खड़ी है और कोई रिएक्शन नहीं दे रही है.

यहां देखें वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है. शादी से जुड़े इस वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह के मजेदार रिएक्शन देते हुए मौज ले रहे हैं.

ये Video भी देखें: Heat Wave: आसमान से बरस रही आग, तप रहे राज्य | Rajasthan | Madhya Pradesh | North West India

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dulhe Ka Dance, Groom Sehra Funny Video, Groom Dance Funny Video, Groom And Bride, Groom Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com