विज्ञापन

Google में नौकरी चाहिए, लेकिन बार-बार रिजेक्ट हो रहा Resume? सिलेक्ट होने के लिए अपनाएं ये 3 सीक्रेट टिप्स

आपका रिज्यूमे आपकी पूरी आत्मकथा नहीं, बल्कि आपके करियर के बेस्ट शॉट्स की एक शॉर्ट फिल्म है. इसे जितना सटीक रखेंगे, गूगल में जॉब लगने की कॉल आने के चांस उतने ही बढ़ जाएंगे.

Google में नौकरी चाहिए, लेकिन बार-बार रिजेक्ट हो रहा Resume? सिलेक्ट होने के लिए अपनाएं ये 3 सीक्रेट टिप्स
गूगल की टॉप रिक्रूटर अमांडा कलन ने खोला राज, बताया 30 सेकंड में CV शॉर्टलिस्ट कराने का सबसे आसान फॉर्मूला
Instagram@lifeatgoogle

How To Make Resume: गूगल जैसी बड़ी कंपनियों में रिक्रूटर्स आपके रिज्यूमे को बहुत ही तेजी से स्कैन करते हैं. गूगल की डब्लिन ऑफिस की रिक्रूटर अमांडा कलन ने 22 जुलाई 2026 को इंस्टाग्राम (lifeatgoogle) पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए इसका खुलासा किया है. उनका कहना है कि अगर रिक्रूटर्स को आपकी काबिलियत तुरंत नहीं दिखी, तो वे उसे मिस कर सकते हैं और आपका सीवी रिजेक्ट हो सकता है. हालांकि इस समस्या का हल भी उन्होंने इस वीडियो भी बताया है. अगर आप भी गूगल में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो रिक्रूटर अमांडा के बताए ये 3 सीक्रेट टिप्स आपके बहुत काम आने वाले हैं.

1. सिर्फ काम मत गिनाओ, नतीजे दिखाओ

अमांडा के मुताबिक, ज्यादातर लोग अपने रिज्यूमे में सिर्फ यह लिख देते हैं कि उनकी क्या जिम्मेदारियां थीं. गूगल को यह जानना है कि आपके काम से कंपनी को क्या फायदा हुआ?

गलत तरीका: मैंने एक टीम को लीड किया.

सही तरीका: मैंने 10 लोगों की टीम को मैनेज करके काम की क्षमता को 20% तक बढ़ाया.

अमांडा कहती हैं कि जब आप अपने अनुभवों को डेटा और नंबर्स के साथ जोड़ते हैं, तो बात बिल्कुल साफ हो जाती है. क्योंकि नंबर्स वो कहानी कहते हैं जो शब्द नहीं कह पाते.

2. मिनिमम क्वालिफिकेशन्स को साफ-साफ दिखाओ

गूगल में हर रोल के लिए कुछ मिनिमम क्वालिफिकेशन तय होती हैं. अप्लाई बटन दबाने से पहले यह पक्का कर लें कि आपका रिज्यूमे उन शर्तों को साफ-साफ पूरा करता हो.

  • अपनी स्किल्स को सीधे जॉब डिस्क्रिप्शन में दिए गए कीवर्ड्स से मैच करें.
  • अगर रिक्रूटर्स को आपकी योग्यता ढूंढनी पड़ी, तो वे उसे मिस कर देंगे.
  • अपनी काबिलियत को इस तरह दिखाएं कि वह जॉब रोल से बिल्कुल सटीक बैठती हो.

3. रिज्यूमे को शॉर्ट और सटीक रखें

गूगल में रिज्यूमे के पन्नों की कोई सख्त लिमिट नहीं है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप पूरी आत्मकथा लिख दें. अपने रिज्यूमे को अपने करियर की 'हाइलाइट रील' की तरह पेश करें.

  • रिज्यूमे में खाली जगह का सही इस्तेमाल करें, ताकि वह साफ-सुथरा दिखे.
  • साफ फॉन्ट और बुलेट पॉइंट्स का इस्तेमाल करें.
  • जो रिज्यूमे पढ़ने में आसान और सीधा मुद्दे की बात करता है, वह रिक्रूटर्स की पहली पसंद बनता है.

ये भी पढ़ें:- मेटा की मोटी सैलरी वाली नौकरी छोड़ इस भारतीय इंजीनियर ने शुरू किया अपना AI स्टार्टअप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Make Resume Format, Google, Resume Tips, Job In Google, Zara Hatke
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com