विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2024

इस लड़की की जीभ को देख लगेगा 440 वोल्ट का झटका, हॉरर फिल्म के इस कैरेक्टर की आ जाएगी याद

वीडियो को देखकर आप भी कहेंगे कि बड़े-बुजुर्गों वाला वो मुहावरा तो सच साबित हो गया. वीडियो में दिख रही लड़की की जुबान सच में इतनी लंबी है कि, आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी.

इस लड़की की जीभ को देख लगेगा 440 वोल्ट का झटका, हॉरर फिल्म के इस कैरेक्टर की आ जाएगी याद
लंबी जीभ वाली लड़की का वीडियो वायरल.

आपने अक्सर बड़े-बुजुर्गों को ऐसा कहते सुना होगा कि, बड़ी लंबी जुबान है इसकी या इसकी जुबान एक हाथ की है. बड़बोले लोगों के लिए इस तरह के मुहावरे कहे जाते हैं, लेकिन हाल में वायरल हो रहे एक वीडियो को देखकर आप भी कहेंगे कि बड़े-बुजुर्गों वाला वो मुहावरा तो सच साबित हो गया. वीडियो में दिख रही लड़की की जुबान सच में इतनी लंबी है कि आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी.

इतनी लंबी जीभ

HALEWWWW नाम के अकाउंट से शेयर हुई इस वीडियो में एक लड़की कैमरे पर आकर ऐसा कारनामा करती है, जिसे देखकर आपके होथ भी उड़ जाएंगे. लड़की पहले तो मुस्कुराते हुए आती है और फिर जैसे ही अपना मुंह खोलकर अपनी जीभ बाहर निकालती है, आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. लड़की की जीभ सामान्य से काफी बड़ी नजर आती है. वह अपनी जीभ को आधा रोल भी कर लेती है. लड़की साइड में घूम कर भी अपनी जीभ की साइज दिखाती है.

यहां देखें वीडियो

हैरत में पड़े लोग

वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और 15 हजार के करीब लाइक्स इस पर आए है. वीडियो पर कमेंट कर लोग हैरानी जता रहे हैं. वहीं कुछ लोग मजे भी लेते दिखे. एक यूजर ने लिखा, इसमें तो रोटी भी लपेटी जा सकती है. दूसरे ने लिखा, ये तो किसी फिल्मी कैरेक्टर जैसा लग रहा है. तीसरे ने लिखा, इसने मुझे एक फिल्म की याद दिला दी. वहीं एक अन्य ने लिखा, आप इसे रोल कर सकती हो.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Long Tongue, Girl Long Tongue, Sabse Lambi Jeebh, Longest Tongue Guinness World Record
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com