विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2026

बालों में तेल लगाकर बाहर बर्फ के पास आई बच्ची, फिर जो हुआ वो देख ठिठुर गए लोग, देखें VIDEO

इस वीडियो को अभी तक 15.2 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 3.5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. सोशल मीडिया पर अभी भी ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. 

बालों में तेल लगाकर बाहर बर्फ के पास आई बच्ची, फिर जो हुआ वो देख ठिठुर गए लोग, देखें VIDEO

सोचिए आप तेल लगे बालों के साथ बाहर जाएं और इतनी ठंड हो कि आपके बाल सीधे खड़े हो जाएं! ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्ची अपने घर से बाहर स्नो में बालों में नारियल का तेल लगाकर आती है. वो बाहर अपने बालों को बस एक बार हवा में फैलाती है और इतनी ही देर में उसके बालों में मौजूद तेल बर्फ में बदल जाता है. नतीजन उसके सारे बाल 90 डिग्री खड़े हो जाते हैं.

ये वीडियो अमेरिका के एक शहर का है, जहां का तापमान वीडियो में -13 डिग्री बताया गया. जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. वो बच्ची नज़दीक से भी बर्फ में जमे अपने बालों को हंसकर दिखाती है. 

लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आता और उन्होंने कई मज़ेदार कमेंट भी किए. एक ने लिखा 'तुम आइंसटाइन की तरह लग रही हो', तो एक और ने लिखा 'बच्चा तुम हैरी पॉटर की हैगरिड लग रही हो'.

इस वीडियो को अभी तक 15.2 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 3.5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. सोशल मीडिया पर अभी भी ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. 

आपको बता दें कि फिलहाल भारत के कुछ उत्तरी इलाकों जैसे कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के भी कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी हो रही है. वहां की भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. किसी वीडियो में लोग भारी बर्फबारी से खुश हैं तो किसी में दुखी नज़र आ रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Kids Video, Hair Oil
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com