अब यूं तो हर शख्स की खाने (Food) के मामले में अलग-अलग पसंद होती है. लेकिन गोलगप्पे का नाम सुनते ही हर किसी की जीभ लपलपाने लगती है. यही वजह है कि हर कोई गोलगप्पे (Golgappa) जमकर खाता है. अक्सर आपने लोगों को अलग-अलग टेस्ट (Taste) के गोलगप्पे खाते हुए देखा होगा. मगर क्या कभी किसी को आग वाले गोलगप्पे खाते हुए देखा है. नहीं न, लेकिन इन दिनों एक बड़ा ही अनोखा गोलगप्पा लोगों की दिलचस्पी की वजह बना हुआ है.
सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो भी बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स ने आलू, सेव और कपूर से भरे गोलगप्पे में आग लगा दी. फिर उसने झट से उस आग में लिपटे टुकड़े को ब्लॉगर के मुंह में रख दिया. ये वीडियो देखने के बाद कई लोगों का सिर चकरा गया. यही वजह है कि अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर हर जगह छाया हुआ है. कई लोगों ने इस वीडियो को अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़
यहां देखिए वीडियो-
‘फायर गोलगप्पा' (Fire Golgappa) को देखने के बाद कई यूजर्स ने अपना सिर पकड़ लिया है. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘ऐसा गोलगप्पा (Golgappa) खाने से तो मुंह जलना तय है.' वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘ हमारी गलियों (Street) में कमाल का फूड (Fodd) मिलता हैं.' कुछ यूजर्स को शायद गोलगप्पे के साथ ये ट्विस्ट मजेदार लगा है.
इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया पर foodiekru नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. 26 नवंबर को अपलोड हुआ यह वीडियो अब वायरल हो चुका है. नतीजतन इस वीडियो को लोग जमकर लाइक कर चुके हैं. यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. वहीं, वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर इस पर कमेंट भी कर रहे हैं. हालांकि, ज्यादातर यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद अपना सिर पीट रहे होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं