विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2022

लड़की सड़क पर कर रही थी दिलबर गाने पर डांस, पीछे खड़ा शख्स करने लगा अजीबोगरीब हरकत, वायरल हुआ Video

सुष्मिता सेन के दिलबर गाने पर डांस करती एक लड़की का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है. हालांकि, वीडियो के वायरल होने की वजह लड़की का डांस स्टेप्स नहीं है.

लड़की सड़क पर कर रही थी दिलबर गाने पर डांस, पीछे खड़ा शख्स करने लगा अजीबोगरीब हरकत, वायरल हुआ Video
लड़की सड़क पर कर रही थी दिलबर गाने पर डांस

आजकल लोगों का इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए लोकप्रिय गानों पर डांस करना काफी आम है. और ज्यादातर समय, वे जनता से घिरे रहते हैं. अब, सुष्मिता सेन के दिलबर गाने पर डांस करती एक लड़की का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है. हालांकि, वीडियो के वायरल होने की वजह लड़की का डांस स्टेप्स नहीं है.

ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक महिला भीड़ भाड़ वाले बाजार के बीच में डांस करती दिख रही है. लेकिन, आपका ध्यान तुरंत उस शख्स पर जाएगा जो अजीबोगरीब लेकिन मजेदार तरीके से लड़की के डांस मूव्स की नकल करने की कोशिश कर रहा है.

देखें Video:

वीडियो को अबतक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है औऱ वीडियो पर ढेरों कमेंट्स भी आ रहे हैं. जहां कुछ लोग उसकी अजीब हरकतों पर हंसना बंद नहीं कर सके, वहीं अन्य ने लिखा कि कैसे सड़क के बीच में डांस करना खतरनाक होता है.

वायरल वीडियो : जब घर में घुसकर घूमता रहा तेंदुआ...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Girl Dances To Dilbar Song On Street, Girl Dances To Dilbar Song, Girl Dance On Street
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com