विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2020

जनरेटर चालू कर रहा था शख्स, अचानक पीछे से ऊपर कूद गया तेंदुआ और फिर हुआ कुछ ऐसा... देखें Video

गाजियाबाद (Ghaziabad) के राजनगर इलाके (Rajnagar area) में मंगलवार को एक तेंदुआ (Leopard) देखा गया. सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.

Also Read in
जनरेटर चालू कर रहा था शख्स, अचानक पीछे से ऊपर कूद गया तेंदुआ और फिर हुआ कुछ ऐसा... देखें Video
शख्स के पीछे अचानक कूद गया तेंदुआ और फिर किया कुछ ऐसा... देखें Video

गाजियाबाद (Ghaziabad) के राजनगर इलाके (Rajnagar area) में मंगलवार को एक तेंदुआ (Leopard) देखा गया. अधिकारियों ने बताया कि तेंदुआ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (Ghaziabad Development Authority) के उपाध्यक्ष के जनरेटर कक्ष में घुस गया. एक कर्मी जब जनरेटर चालू करने गया, तभी तेंदुआ उसके ऊपर कूद गया, जिसके बाद कर्मी की चीख निकल गई. उन्होंने बताया कि उसके सहकर्मी वहां पहुंचे और तेंदुओं को लाठियों से पीटा, जिसके बाद वह पेड़ पर चढ़कर संस्थान के परिसर में घुस गया. सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.

देखें Video:

सीसीटीवी फुटेज में, जानवर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निवास के अंदर भी देखा गया था. जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडे ने पीटीआई को बताया. उन्होंने कहा कि वन विभाग की पांच टीमों को जानवरों को मारने और पकड़ने के लिए सेवा में लगाया गया है. 

डीएम पांडेय ने वन विभाग की टीमों द्वारा बड़ी बिल्ली के फंसने तक निवासियों से एहतियात के तौर पर उनके घरों के अंदर रहने का आग्रह किया है.

गाजियाबाद की सड़कों पर घूम रहे तेंदुए का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. अगस्त में, वैशाली में एक रेसिडेंशियल सोसाइटी के अंदर सीसीटीवी पर एक तेंदुए को देखा गया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad, Leopard, Viral Video, Leopard Attack, Leopard Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com