विज्ञापन

भारत के 20 राज्यों में घूमकर जर्मन व्लॉगर ने दी अपनी रैंकिंग, दिल्ली को लेकर कही ये बड़ी बात, पोस्ट वायरल

जर्मन ट्रैवल व्लॉगर क्रिश्चियन बेट्जमैन ने भारत के 20 से ज्यादा राज्यों की रैंकिंग शेयर की. उन्होंने केरल के लोगों और राजस्थान के खाने की तारीफ की, जबकि उन्होंने दिल्ली को सबसे प्रदूषित बताया.

भारत के 20 राज्यों में घूमकर जर्मन व्लॉगर ने दी अपनी रैंकिंग, दिल्ली को लेकर कही ये बड़ी बात, पोस्ट वायरल
जर्मन ट्रैवल व्लॉगर ने भारत के इन शहरों को लेकर की अपनी रैंकिंग
सोशल मीडिया

भारत घूमने आए एक जर्मन ट्रैवल व्लॉगर का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. 20 से ज्यादा राज्यों की यात्रा करने के बाद उसने अपने अनुभव के आधार पर अलग-अलग राज्यों की खासियत बताई. किसी राज्य के लोगों की तारीफ की तो किसी के खाने की. हालांकि, दिल्ली को लेकर किए गए कमेंट ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.

किस राज्य को किस बात में बताया सबसे बेहतर

जर्मन ट्रैवल व्लॉगर क्रिश्चियन बेट्जमैन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी पसंदीदा जगहों की लिस्ट बनाई. उनके मुताबिक, केरल के लोग सबसे अच्छे और राजस्थान का खाना सबसे बेहतरीन है. इसके अलावा पंजाब धार्मिक अनुभव के लिए सबसे शानदार है. वहीं मेघालय एडवेंचर के लिए बेस्ट और गोवा की कम्युनिटी सबसे शानदार है.

इस शहर को बताया सबसे प्रदूषित

वीडियो में उन्होंने दिल्ली को सबसे प्रदूषित शहर भी बताया. उनकी इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग कमेंट देखने को मिल रहे हैं. कुछ लोगों ने उनकी बात से सहमति जताई, जबकि कई यूजर्स ने कहा कि सिर्फ दिल्ली ही नहीं, दुनिया के कई शहर प्रदूषण की समस्या से जूझ रहे हैं.

यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

वीडियो पर लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, उन्हें दक्षिण भारत के मशहूर मंदिरों का भी दौरा करना चाहिए. वहीं एक यूजर ने लिखा,'Welcome to Odisha... India's best kept secrets Next come to Odisha. वहीं कुछ यूजर्स ने महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और ओडिशा घूमने की भी सलाह दी.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: बेटी की पढ़ाई के लिए मां ने गिरवी रखे गहने, आज सफलता बनी मिसाल, सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

यह भी पढ़ें: Viral Video: सड़क पार कर रहा था शख्स, तभी भरभराकर ढह गया पहाड़, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

यह भी पढ़ें: Viral Video: 'उठ जाओ बेटा...' हथनी ने जिस अंदाज में बच्चे को जगाया, वीडियो देख लोगों को याद आ गई अपनी मां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
German Vlogger, India Travel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com