विज्ञापन
This Article is From May 14, 2019

'Game Of Thrones' में पकड़ाई एक और गलती, विकलांग एक्टर के दिखाए हाथ (Spoiler Alert)

'गेम ऑफ थ्रोन्स' (Game Of Thrones) में 'स्टारबक्स कप' को गलती से एक एपिसोड में दिखाए जाने की बात जैसे ही पुरानी होने लगी थी, प्रशंसकों को इसमें अब एक और त्रुटि दिखाई दी है.

Also Read in
'Game Of Thrones' में पकड़ाई एक और गलती, विकलांग एक्टर के दिखाए हाथ (Spoiler Alert)

'गेम ऑफ थ्रोन्स' (Game Of Thrones) में 'स्टारबक्स कप' को गलती से एक एपिसोड में दिखाए जाने की बात जैसे ही पुरानी होने लगी थी, प्रशंसकों को इसमें अब एक और त्रुटि दिखाई दी है. इस बार एक प्रोमो इमेज में जेमी लैनिस्टर का दाहिना हाथ फिर से उग आया है जबकि कार्यक्रम में उसे विकलांग दिखाया गया है. एचबीओ पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम के तीसरे सीजन में ब्रायना ऑफ टार्थ (ग्वेन्डोलिन क्रिस्टी द्वारा निभाया गया किरदार) को बचाते हुए जेमी (निकोलज कोस्टर-वाल्डौ द्वारा निभाया गया किरदार) का हाथ दुश्मनों ने काट दिया था.

रियल-लाइफ 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के जायंट वुल्फडॉग, इनके सामने आप साबित हो जाएंगे बौने

रविवार को प्रसारित हुए 'द बेल्स' एपिसोड में अपनी बहन सर्सी (लीना हेडे द्वारा निभाया गया किरदार) के साथ पुनर्मिलन करते हुए जेमी को सोने के कृत्रिम हाथ के साथ दिखाया गया. फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार सीजन आठ के एपिसोड पांच की प्रोमो इमेज में जेमी के कृत्रिम हाथ की जगह उसके असली हाथ को दिखाया गया है.

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी में खातिरदारी में रह गई थी ये कमी, ससुरालवालों ने अब जाकर मारा ताना

प्रशंसकों को यह गलती समझने में देर नहीं लगी और इस बात का सोशल मीडिया में खूब मजाक उड़ाया गया. लेकिन, एचबीओ ने कहा कि वास्तविक एपिसोड में कोई गलती नहीं हुई है, यह केवल प्रोमो इमेज में हुआ है. एक यूजर ने लिखा, "ऐसा लगता है 'स्टारबक्स कप' वाली गलती तो बस शुरुआत थी. एपिसोड पांच में तो जेमी का हाथ जादू से अपने आप ठीक हो गया। क्या हमें और कोई सबूत चाहिए। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के बारे में परवाह करना बहुत पहले ही छोड़ दिया था."

Game of Thrones Season 8: प्रियंका चोपड़ा ने जेठानी सोफी टर्नर को बताया 'Boss Babe', कह डाली ये बात

इसके जवाब में एक दूसरे प्रशंसक ने पोस्ट किया, 'मुझे समझ नहीं आता तुम जैसे लोग एपिसोड देखते समय इन सब चीजों को कैसे देख लेते हो?' पीपुल डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, प्रोमो इमेज को अब हटा दिया गया है लेकिन यह पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

scpebnts

एक यूजर ने लिखा, 'जेमी का हाथ सर्सी के लिए वापस आ गया. 'दूसरे ने लिखा, "हम भूल चुके हैं जेमी का हाथ तीसने सीजन में काटा जा चुका है.' भारत में 'स्टार वर्ल्ड' चैनल पर प्रसारित होने वाले काल्पिनक कार्यक्रम को लेकर पिछले हफ्ते ही यह बात सामने आई थी कि एडिटिंग में गलती के कारण 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के अंतिम सीजन के चौथे एपिसोड में एक कॉफी का कप दिखाई दिया.

(इनपुट-आईएएनएस)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Game Of Thrones, Jaime Lannister, Jaime Lannister Hand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com