इन दिनों भारतीय क्रिकेटर्स चेतेश्वर पुजारा और शिखर धवन आपस में सोशल मीडिया पर उलझे हुए हैं. चेतेश्वर पुजारा की एक पोस्ट पर शिखर धवन का एक कमेंट कोहराम मचा रहा है. देखते ही देखते ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, ईरानी ट्रॉफी की शुरुआत 1 अक्टूबर से होने वाली है. ऐसे में भारतीय टेस्ट खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा अपनी तैयारी कर रहे हैं. इसी तैयारी से जुड़ा हुआ एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा है- मैं अपने रेगुलर रूटिन पर. ईरानी ट्रॉफी के लिए तैयारी कर रहा हूं.” इसी पोस्ट पर शिखर धवन ने ऐसा कमेंट किया जो चर्चा का विषय बन गया.
देखें पोस्ट
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस वीडियो पर कॉमेंट करते हुए शिखर धवन ने लिखा,” बस कर भाई युवाओं को भी खेलने दे अब. ईरानी से तेरे लिए नानी ट्रॉफी हो गई है अब.”
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिखर धवन ने मज़ाक में ये पोस्ट लिखा है. उन्होंने चेतेश्वर की चुटकी लेने के लिए ऐसे कमेंट किए हैं. सोशल मीडिया पर इस कमेंट देखने के बाद कई लोगों ने हंसते हुए रिप्लाई भी किया है.
इस वीडियो को 39 हज़ार से ज़्यादा लोगों के लाइक्स मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- पुजारा भाई, आप टेंशन ना लो... अभी और इतिहास रचना है. एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- गब्बर का वचन ही है शासन... हाहाहा!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं