अक्सर आपने शादी-पार्टीयों में डीजे की धुन पर कई लोगों को नाग-नागिन की तरह बलखाते देखा होगा. सोशल मीडिया भी इन अजीबोगरीब नागिन धुन के फीवर डांस से भरा परा है, लेकिन इन दिनों जो वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, उसे देखकर आप भी पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो जाएंगे. अक्सर पार्टीज में एक ना एक बार आपको नागिन डांस (Funny Dance Video) तो सुनने को मिल ही जाएगा, जिस पर एक साथ कई लोग खुद को नाग-नागिन समझ सामने वाले की बीन पर मटकने लगते हैं. ऐसा ही कुछ इस वीडियो में भी देखने को मिल रहा है, जहां एक कार्यक्रम के दौरान दो बुजुर्ग मैदान में कूद गए और फिर शुरू हुआ सपेरे व खुद को सांप समझ लेने वाले 'दद्दा' के बीच नागिन डांस.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
शादियों में नागिन डांस का क्रेज हर किसी के सिर चढ़कर बोलता है. इंटरनेट पर भी कई ऐसे वीडियोज हैं, जिन्हें देखकर आप अपनी हंसी पर काबू नहीं रखा पाएंगे. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो में एक कार्यक्रम के दौरान डीजे वाले 'बाबू' नागिना फिल्न का गाना 'मैं तेरी दुश्मन-दुश्मन तू मेरा' लगा देता है. इसके बाद जो हुआ उसे देखकर लोग हंस-हंस कर लोट-पोट हो गए.
दरअसल, गाना शुरू होते ही दो बुजुर्ग खुद को सपेरा और सांप समझ फ्लोर पर आ जाते हैं. इस बीच एक बुजुर्ग बीन बजाने की एक्टिंग कर रहा होता है, वहीं दूसरा बुजुर्ग उसकी बीन पर बलखाने लगता है.
काफी देर तक दोनों नागिन डांस में इस कदर खो जाते हैं कि आखिर में एक-दूसरे को ही डसने भी लगते हैं. दोनों बुजुर्गों के इस कारनामे को देखकर लोग पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो गए. इस वायरल वीडियो पर यूजर्स बढ़चढ़ कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वहीं इस वीडियो पर लाइक्स और व्यूज का सिलसिला अब भी जारी है.
शिल्पा शेट्टी का नया टॉक शो ‘Shape of You' लॉन्च, लॉन्चिंग इवेंट में दिखे कई सितारे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं