विज्ञापन

राजस्थान के पूर्व मंत्री को बच्चों ने गिफ्ट की 8 गियर वाली BMW कार, 4.4 सेकंड में पकड़ती है 100 की रफ्तार

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश हुड़ला भावुक होते नजर आ रहे हैं. उनके पास खड़ा बेटा भी अपनी आंखों के पानी को पूछता हुआ नजर आ रहा है.

राजस्थान के पूर्व मंत्री को बच्चों ने गिफ्ट की 8 गियर वाली BMW कार, 4.4 सेकंड में पकड़ती है 100 की रफ्तार
महुआ के पूर्व विधायक को बेटे-बेटी ने गिफ्ट की BMW कार.
X@ophudla_INC

Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व कांग्रेस मंत्री ओमप्रकाश हुड़ला को उनके बच्चों ने एक चमचमाती BMW कार गिफ्ट की है. उनकी बेटी प्रियंका सिंह, बेटे राहुल प्रकाश और सचिन ने मिलकर अपने पिता को यह सरप्राइज तोहफा दिया है. विधायक हुड़ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इस भावुक पल को साझा करते हुए लिखा कि गाड़ी तो बहुत खूबसूरत है ही, लेकिन बच्चों का यह प्यार, आदर और उनकी सफलता ही उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है.

जयपुर के मोती डूंगरी मंदिर में हुई नई गाड़ी की पूजा

इस लग्जरी तोहफे को स्वीकार करने के बाद विधायक ओमप्रकाश हुड़ला ने अपनी नई गाड़ी की धार्मिक शुरुआत की. वे कार को लेकर सीधे जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचे. वहां उन्होंने पंडितों की मौजूदगी में पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ अपनी नई BMW कार का पूजन करवाया. इसके साथ ही उन्होंने अपने पैतृक स्थान के कुलदेवता श्री सिद्ध महाराज और बस्ती माता का आशीर्वाद लेकर ईश्वर के प्रति आभार जताया.

ऑन रोड करीब 90 लाख रुपये की पड़ती है ये कार

ऑटोमोबाइल रिपोर्ट्स के अनुसार, BMW M340i xDrive की एक्स-शोरूम कीमत ₹77.10 लाख है. चूंकि यह एक प्रीमियम स्पोर्ट्स कार है, इसलिए टैक्स, आरटीओ (RTO) और इंश्योरेंस जोड़ने के बाद अलग-अलग राज्यों में इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग ₹90 लाख से ₹91.30 लाख तक पहुंच जाती है. इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसका इंजन है. इसमें 3.0-लीटर का 6-सिलेंडर वाला ट्विन-पावर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 374 हॉर्सपावर की जबरदस्त ताकत और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस पावर की वजह से यह गाड़ी महज 4.4 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है, जो इसे भारत में बनी सबसे तेज पेट्रोल कारों में से एक बनाता है. 

एग्रेसिव और स्पोर्टी लुक, 16 स्पीकर का सेटप

इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ xDrive यानी फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है, जिससे चारों पहियों को बराबर ग्रिप और कंट्रोल मिलता है. बाहर से देखने पर यह कार बेहद एग्रेसिव और स्पोर्टी लगती है. इसमें 19-इंच के खूबसूरत एम-लाइट अलॉय व्हील्स, स्पोर्टी ग्रिल और अडैप्टिव LED हेडलाइट्स दिए गए हैं. कार के अंदर कदम रखते ही आपको बेहद हाई-टेक माहौल मिलता है. इसके डैशबोर्ड पर BMW का बड़ा कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 14.9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले एक साथ जुड़े हैं. इसके अलावा केबिन में प्रीमियम वर्नास्का लेदर स्पोर्ट्स सीट्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ और म्यूजिक के शौकीनों के लिए 16-स्पीकर वाला हरमन कार्डन (Harman Kardon) का सराउंड साउंड सिस्टम मिलता है.

4 ड्राइविंग मोड आते हैं, टॉप की सुरक्षा मिलेगी

सफर को मजेदार और सुरक्षित बनाने के लिए इसमें कम्फर्ट, इको प्रो, स्पोर्ट और स्पोर्ट प्लस जैसे ड्राइविंग मोड्स मिलते हैं, जिन्हें ड्राइवर अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकता है. सुरक्षा के लिहाज से इसे ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली हुई है. गाड़ी में 6 एयरबैग्स, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ ही एडवांस्ड पार्किंग असिस्टेंट और रिवर्सिंग असिस्टेंट जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जो तंग जगहों पर भी गाड़ी को आसानी से पार्क करने में मदद करते हैं.

ये भी पढ़ें:- छतरी ना खोल बरसात में गाने पर 'स्कूल की मैडम' ने साड़ी पहनकर किया डांस, बच्चों ने भी दिया पूरा साथ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Omprakash Hudla, BMW M340i India, Mahwa, Dausa News, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com