भारत को हमेशा से 'अतिथि देवो भव' की परंपरा और अपनी खास संस्कृति के लिए जाना जाता है. लेकिन, जब कोई विदेशी खुद भारत में रहकर यहां के अनुभव शेयर करता है, तो उसकी बातों का असर और भी ज्यादा होता है. हाल ही में एक विदेशी महिला के अनुभव ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है, जहां उसने बताया कि भारत में रहकर उसके बच्चों ने जिंदगी की ऐसी बातें सीखीं जो शायद कहीं और संभव नहीं थीं.
एक विदेशी महिला Kelsey ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया, कि वह अपने चार छोटे बच्चों के साथ भारत में रह रही हैं और इस सफर में उन्हें कई अनोखे अनुभव मिले. उन्होंने बताया कि भारत ने उनके बच्चों को सिर्फ नई जगह नहीं, बल्कि जिंदगी जीने का एक अलग नजरिया दिया है.
1. मेहमाननवाजी की अहमियत
Kelsey के अनुसार, भारत की सबसे खास बात यहां की मेहमाननवाजी है. लोग बेहद गर्मजोशी से स्वागत करते हैं और यही भावना अब उनके बच्चों में भी आ गई है. बच्चे भी अब दूसरों के प्रति ज्यादा प्यार और अपनापन दिखाते हैं.
2. प्राकृतिक इलाज की आदत
उन्होंने बताया, कि भारत में लोग छोटी-छोटी बीमारियों के लिए प्राकृतिक उपाय अपनाते हैं. इससे प्रेरित होकर उन्होंने भी अपने परिवार में दवाइयों की जगह घरेलू नुस्खों को अपनाना शुरू किया, जिससे उनका लाइफस्टाइल ज्यादा हेल्दी बन गया.
देखें Video:
3. सस्ता और मददगार हाउसहेल्प
भारत में आसानी से मिलने वाली और किफायती घरेलू मदद ने उनकी जिंदगी आसान बना दी है. इससे वह अपने काम और बच्चों के बीच बेहतर संतुलन बना पा रही हैं और बच्चों को भी हमेशा किसी का साथ मिलता है.
4. सस्ता और हेल्दी खाना
Kelsey ने कहा, कि भारत में मिलने वाली सब्जियां और ग्रोसरी न सिर्फ सस्ती हैं, बल्कि ज्यादा ताजी और हेल्दी भी लगती हैं. उन्होंने माना कि यहां आने के बाद उनकी सेहत में भी सुधार महसूस हुआ है.
5. अलग-अलग ट्रांसपोर्ट का मजा
भारत में मिलने वाले अलग-अलग यातायात साधन उनके बच्चों के लिए किसी एडवेंचर से कम नहीं हैं. ऑटो, रिक्शा, ट्रेन जैसे सफर बच्चों के लिए यादगार अनुभव बन जाते हैं.
Kelsey ने अपने पोस्ट में यह भी कहा, कि भारत में रहना उनकी बेटी के मूल देश से जुड़ाव बनाए रखने में मदद करता है, जो उनके लिए हमेशा खास रहेगा.
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
इस पोस्ट को 11,500 से ज्यादा लाइक्स मिले और लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी हैं. एक यूजर ने लिखा, मैं पहाड़ों में रहता हूं और यहां रहने का खर्च NYC या यूरोप से दस गुना कम है. वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, भारत वो जगह है जहां एक कप चाय भी सिरदर्द ठीक कर देती है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: डूबते वक्त याद आई Reel और बच गई महिला की जान, वृंदावन नाव हादसे की चौंकाने वाली कहानी वायरल
1 किलो नमक में कितने दाने? 4 दोस्तों ने 9 दिन में गिनकर बता दिया चौंकाने वाला आंकड़ा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं