भारत की मेहमाननवाजी और अपनापन एक बार फिर दुनिया के सामने आया है. एक विदेशी महिला, जो भारत में अकेले यात्रा कर रही थी, जब उसने रहने के लिए जगह मांगी तो एक भारतीय महिला ने उसे तुरंत अपना लिया. इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
राजस्थान में मिला मां जैसा प्यार
यह वीडियो डच कंटेंट क्रिएटर @meikehijman ने शेयर किया है. वह भारत के अलग-अलग हिस्सों में सोलो ट्रैवल कर रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब वह राजस्थान के एक गांव में लोगों से रात बिताने के लिए जगह मांगती हैं, तो एक महिला उन्हें तुरंत अपने घर ले जाने के लिए तैयार हो जाती है. महिला पारंपरिक राजस्थानी पोशाक में नजर आती हैं और बड़े ही प्यार से उनका हाथ पकड़कर खेतों के बीच से अपने घर ले जाती हैं.
गूगल ट्रांसलेट से हुई बातचीत
वीडियो में मेइके हिजमैन बताती हैं कि उन्होंने महिला और उनके बेटों से बात करने के लिए गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल किया. उन्होंने बताया कि उनके पास टेंट था, लेकिन महंगे सामान और बाइक की वजह से बाहर रुकना सुरक्षित नहीं था. यह सुनकर महिला ने उन्हें न सिर्फ रहने के लिए कमरा दिया, बल्कि खाना और नाश्ता भी ऑफर किया.
देखें Video:
‘इंडियन मॉम ने कर लिया एडॉप्ट'
वीडियो के कैप्शन में मेइके ने लिखा, कि जब उन्होंने ग्रामीण भारत में अजनबियों से रहने की जगह मांगी, तो एक 'इंडियन मॉम' ने उन्हें तुरंत अपना लिया. उन्होंने यह भी बताया कि राजस्थान के लोगों की मेहमाननवाजी और दयालुता ने उनका दिल जीत लिया और उनका अनुभव बेहद शानदार रहा.
सोशल मीडिया पर लोगों ने जताया प्यार
यह वीडियो वायरल होते ही लोगों ने भारतीय संस्कृति और मेहमाननवाजी की खूब तारीफ की. कई यूजर्स ने कहा, कि भारत में मां सभी की होती है और यहां मेहमान को भगवान माना जाता है. कुछ लोगों ने लिखा कि गांवों में आज भी लोग बिना किसी स्वार्थ के मदद करते हैं और अजनबियों को परिवार की तरह रखते हैं. मेइके हिजमैन ने बताया कि इससे पहले हरियाणा में भी उन्हें एक ग्रामीण परिवार ने खुले दिल से अपनाया था, जब उन्होंने वहां कैंप करने के लिए जगह मांगी थी.
यह भी पढ़ें: 65 साल की पत्नी ने किया ऐसा डांस, सबके सामने शर्म से लाल हो गए 73 साल के पति, यूजर्स बोले- यही है सच्चा प्यार
2000 साल बाद मिला सिकंदर महान का खोया हुआ शहर, ड्रोन सर्वे से हुआ बड़ा खुलासा, वैज्ञानिक भी हैरान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं