Finland Dating Trend: कभी आपने सोचा है कि, ग्रोसरी खरीदते-खरीदते आपको अपना लाइफ पार्टनर भी मिल सकता है. सुनने में यह थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन फिनलैंड के एक सुपरमार्केट में ऐसा हो रहा है. यहां के एक सुपरमार्केट ने डेटिंग ऐप्स के दौर में एक ऐसा अनोखा तरीका खोज निकाला है, जिसकी दुनियाभर में चर्चा हो रही है. सीधा फंडा है अगर कोई कस्टमर गुलाबी रंग की शॉपिंग बास्केट उठाता है, तो इसका मतलब है कि वह सिंगल है और बीतचीत के लिए एकदम तैयार है. शायद यही वजह है कि, ये कॉन्सेप्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है.
ये भी पढ़ें:-अजब गजब: क्या आपने ऐसा गांव देखा है जहां सड़कें नहीं, छतों पर चलते हैं लोग? VIDEO उड़ा देगा होश
पिंक बास्केट और सिंगल स्टेटस (Pink basket and relationship status)
अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर रोया फॉक्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट ये इस अनोखे कॉन्सेप्ट का वीडियो शेयर कर लोगों को हैरान कर दिया. वीडियो में वो बताती हैं कि, फिनिश भाषा में इसे सिंक्कु कोरी कहा जाता है, जिसका मतलब होता है सिंगल बास्केट. ये कोई आधिकारिक डेटिंग सर्विस नहीं है. बस सोशल एक्सपेरिमेंट की तरह शुरू किया गया आइडिया है. ये तरीका उन लोगों के लिए 'गोल्ड क्वाइन' ये कम नहीं है, जो डेटिंग ऐप्स के नाम पर चल रही शोशेबाजी और बनावटी दुनिया से ऊब चुके हैं. यहां लोग बिना किसी प्रेशर के एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं. रोया का कहना है कि, 'अगर आप किराने की दुकान में प्यार ढूंढ रहे हैं, तो बस गुलाबी टोकरी लेकर शॉपिंग कीजिए, क्या पता आपको अपना जीवनसाथी मिल जाए.'
सोशल एक्सपेरिमेंट या डेटिंग का नया दौर (A social experiment for singles)
यह सुविधा हर सुपरमार्केट में उपलब्ध नहीं है, बल्कि कुछ चुनिंदा स्टोर्स में ही देखने को मिलती है. इस कॉन्सेप्ट का मकसद डेटिंग ऐप्स या बार-कल्चर से अलग लोगों को एक अच्छा माहौल देने का है. जहां कुछ लोग इसे रिफ्रेशिंग मानते हैं. वहीं कुछ लोग का मानना है कि, अगर टोकरी उठाने के बाद भी बात न बनें, तो यह स्थिति थोड़ी अजीब भी हो सकती है.
ये भी पढ़ें:-ऑडी कार से आने वाले इस मोची की दुकान देखकर चेंज कर लोगे अपना प्रोफेशन! चौंका देगी कमाई
पिंक बास्केट से पहले फिनलैंड में ऑरेंज और येलो जैसे अलग-अलग रंगों की 'सिंगल बास्केट' यूज हो चुकी हैं. वक्त के साथ रंग बदलते रहे, लेकिन मकसद एक ही रहा, सिंगल लोगों को बिना डेटिंग ऐप के बातचीत का मौका देना. रोया फॉक्स के इस वायरल वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, 'सबसे बड़ा डर यह होगा कि गुलाबी टोकरी लेकर पूरी शॉपिंग कर ली और कोई बात ही न करे.' वहीं कुछ लोगों का कहना है कि, 'उन्हें ऐसी टोकरी भी चाहिए, जो साफ बता दे कि वे शॉपिंग के दौरान किसी से बातचीत नहीं करना चाहते.'
ये भी पढ़ें:-VIDEO: अंदर से कैसी होती हैं अमेरिका की ट्रेनें? सुविधाएं देख खुला का खुला रह जाएगा मुंह
ये भी पढ़ें:-फीस वसूलने का निकाला अनोखा तरीका, होमवर्क को लेकर बच्चे ने टीचर से कह दी ऐसी बात..सुनकर टीचर ने पकड़ लिया माथा
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं