विज्ञापन

अकेले बेटे की परवरिश में परेशान हैं तुषार कपूर? बॉलीवुड के ऐसे गैर-शादीशुदा पैरेंट जो अकेले पाल रहे बच्चे 

तकनीकी और विज्ञान की मदद से बिना शादी किए वंश बढ़ाने का प्रचलन बढ़ रहा है, लेकिन ऐसे बच्चों का भविष्य चिंता का विषय है. पिछले 10 सालों से सिंगल पैरेंट बने एक्टर तुषार कपूर बच्चों की परवरिश को लेकर एक किताब लिखी है और कुछ बड़े खुलासे भी किए हैं.

अकेले बेटे की परवरिश में परेशान हैं तुषार कपूर? बॉलीवुड के ऐसे गैर-शादीशुदा पैरेंट जो अकेले पाल रहे बच्चे 
बिना शादी बॉलीवुड के सिंगल पेरेंट
Instgaram

Bollywood Surrogacy Kids: बॉलीवुड में बिना शादी सरोगेसी के जरिए सिंगल पैरेंट बने सितारों की संख्या बढ़ रही है, जो अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं. सिंगल पैरेंट बनकर पिछले 10 सालों में बेटे की परवरिश कर रहे तुषार कपूर ने बच्चों को परवरिश को एक बड़ी जिम्मेदारी बताया है. 'बच्चा पालना बच्चों का काम नहीं', तुषार कपूर ने बिना बोले अपनी हालत बयां कर दी है. दुनिया में ऐसे लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जो शादी किए और गर्भ धारण किए विज्ञान की मदद लेकर पैरेंट बनना चाहते हैं. 

करीब दशक लंबे सिंगल पैरेंटिग के अनुभव को तुषार कपूर ने एक किताब 'बैचलर डैड' साझा किया है. तुषार अपने पैरेंटिग अनुभव को एक और किताब करने के जरिए साझा करने का वादा किया है. उनके मुताबिक पहले के मुकाबले नए जनरेशन के बच्चों (जेन अल्फा) की परवरिश ज्यादा मुश्किल है, क्योंकि इन बच्चों को भावनात्मक लगाव की ज्यादा जरूरत है. 

ये भी पढ़ें-'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में होगा बड़ा बदलाव, 'जेठा लाल' के रोल पर चलेगी कैंची?

'अमेरिका में असल जिंदगी का एहसास हुआ'

बॉलीवुड में एक्टिग कैरियर से पहले अमेरिका के पुराने अनुभव को साझा करते हुए तुषार कहते हैं कि सिंगल पैरेंटिंग में बच्चों की परवरिश में भावनात्मक रूप से बहुत ध्यान ज्यादा देना पड़ता है. अपने बचपन की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि पहले के बच्चों की अपनी कोई राय नहीं होती थी, उन्हें मां-बाप के हिसाब से जिंदगी जीनी होती है. बच्चों के फैसले भी मां-बाप ही लेते हैं. माता-पिता ही तय करते हैं कि बच्चे छुट्टियों में कहां जाएगे और उनके दोस्त कौन होंगे, लेकिन अमेरिका में उन्हें असल जिंदगी का एहसास हुआ, जहां उन्होंने अकेला रहना शुरू किया था.

'सबसे अच्छा तरीका है हमेशा पॉज़िटिव रहना'

डेक्कन क्रॉनिकल को दिए एक इंटरव्यू में तुषार बताते हैं कि अमेरिका में जुटाए अनुभवों की वजह से वो अपने बेटे लक्ष्य को वह आज़ादी दे पाते हैं,जो उन्हें कभी नहीं मिली थी. तुषार ने बताया कि उनके बेटे की घर में अपनी अलग जगह है, जहां रहना उसे सबसे अधिक पसंद करता है, जिसका वो पूरा सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि सबसे अच्छा तरीका है पॉज़िटिव रहना. उनका कहना है कि बच्चों को उनकी पहचान बनाए रखने देना उतना ही ज़रूरी है, जितना उनके साथ समय बिताना.

ये भी पढ़ें-The India Story: एक और कोर्टरूम ड्रामा फिल्म, एडवोकेट अर्चना के रोल में धाकड़ एंट्री लेंगी काजल अग्रवाल

आज के दौर में घर चलाने के लिए मां-बाप दोनों को काम करना पड़ता है, ऐसे में बच्चों की परवरिश पीछे छूट जाती है. ऐसे में सरोगेसी से पैदा हुए बच्चे एक बड़ी चुनौती हैं. बॉलीवुड में कई सेलेब्रिटीज ऐसे बच्चों के मां-बाप हैं. इनमें फिल्मकार करण जौहर और अभिनेता जीतेंद्र के बेट तुषार और बेटी एकता कपूर शामिल हैं, जो बिना शादी सिंगल पैरेंट हैं.

ये भी पढ़ें-नेटफ्लिक्स पर 'ऑपरेशन सफ़ेद सागर', पहली बार देख सकेंगे 16000 फीट ऊंचाई पर लड़ी गई अनकही कहानी

भावनात्मक रूप से कमजोर होते हैं ऐसे बच्चे

गौरतलब है सिंगल पैरेंट्स को बच्चों की परवरिश के दौरान कई व्यावहारिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इनमें बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताना सबसे महत्वपूर्ण है. प्रोफेशनल मजबूरियों के चलते ऐसे पैरेंट्स बच्चों की पूरी जिम्मेदारी नहीं उठा पाते हैं. उन्हें एक समय में मल्टी टास्क करना पड़ता है. ऐसे बच्चे भावनात्मक रूप से काफी कमजोर होते हैं, उनमे नकारात्मकता सबसे पहले घेर लेती है. ऐसे बच्चे अकेले होते हैं अधिक समय मोबाइल और कंप्यूटर पर बिताते हैं और अपराध और विकृतियों के शिकार हो जाते हैं.

यश और रूही के सिंगल पैरेंट हैं करण जौहर 

फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर साल 2017 में सरोगेसी की मदद से दो जुड़वा बच्चों यश और रूही के सिंगल पैरेंट बने. करण जौहर अपने दोनों बच्चों की परवरिश अपनी बूढ़ी मां हीरू जौहर की मदद से करते हैं. अपनी अगली पीढ़ी का बिना शादी के स्वागत करने वाले करण जौहर के बेटे यश और बेटी रूही अभी 8 साल के हो गए हैं. 

बेटे यश और बेटी रूही के साथ करण जौहर

बेटे यश और बेटी रूही के साथ करण जौहर
Photo Credit: Instagram

10 वर्षीय बेटे के सिंगल पैरेंट हैं तुषार कपूर

वयोवृद्ध अभिनेता जीतेंद्र और निर्माता शोभा कपूर के इकलौते बेटे तुषार कपूर के साल 2016 में कराए सरोगेसी के जरिए एक बेटा है. 10 वर्षीय बेटे की अकेले पैरेंटिंग कर रहे तुषार ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह शादी नहीं करना चाहते थे, लेकिन पिता बनना चाहते थे, इसलिए उन्होंने सरोगेसी का रास्ता चुना और अब अकेले अपने बेटे का ख्याल रख रहे हैं, जिससे उनका फिल्म करियर नीचे गिरा है.

बेटे लक्ष्य के साथ अभिनेता तुषार कपूर

बेटे लक्ष्य के साथ अभिनेता तुषार कपूर
Photo Credit: Instagram

ये भी पढ़ें-जवां दिलों के बेहद करीब है 90 के दशक का यह रोमांटिक गाना, बोल सुन युवा पहुंच जाते हैं अतीत में...

7 वर्षीय बेटे को अकेले पाल रही एकता कपूर

सोप ओपेरा क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेता जीतेंद्र की एकमात्र बेटी एकता कपूर बिना शादी एक बेटे की मां है. एकता ने भी सरोगेसी के जरिए मां बनने का रास्ता चुना. 27 जनवरी, 2019 को सरोगेसी के जरिए पैदा हुए बेटे को एकता कपूर ने पिता जीतेंद्र (रवि कपूर) का नाम दिया है. एकता फिलहाल अकेले ही बेटे की परवरिश कर रही हैं. 

नाना जीतेंद्र के साथ एकता और तुषार कपूर के बेटे

नाना जीतेंद्र के साथ एकता और तुषार कपूर के बेटे
Photo Credit: Instagram

ये भी पढ़ें-चॉल में गुजारे अंतिम दिन, खाने के पैसे तक नहीं थे पास, 103वीं वर्षगांठ पर 'टुनटुन' को जैकी श्राफ ने किया याद!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tusshar Kapoor, Single Parent, Celebrity Kids, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com