WhatsApp Chat Screenshot: JEE Mains जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा को लेकर छात्रों पर भारी दबाव होता है और कई बार वे अपनी भावनाओं को परिवार के साथ साझा करने से भी हिचकिचाते हैं, लेकिन हाल ही में एक छात्र और उसके पिता की WhatsApp चैट ने सोशल मीडिया पर दिल जीत लिया है. इस वायरल चैट में छात्र ने अपने पिता को मैसेज किया, 'डैड, मैं JEE Mains का एग्जाम नहीं दे पाऊंगा क्योंकि...' छात्र को डर था कि उसके पिता नाराज़ होंगे या निराशा जताएंगे, लेकिन पिता ने जो जवाब दिया, उसने न केवल बेटे को राहत दी, बल्कि इंटरनेट पर भी लोगों का दिल छू लिया.
यहां देखें पोस्ट
Crying after 8 years i just sent this to my father
byu/Spiritual-Box-9779 inJEENEETards
एग्जाम नहीं दे पाऊंगा डैड, क्योंकि... (WhatsApp chat screenshot)
पिता ने जवाब में लिखा, 'मेरे प्यारे बेटे. बिल्कुल ठीक है बेटा. मैं तुम्हारा ख्याल रखूंगा, बेटा...तुम्हारी खुशी और मानसिक स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण हैं. हम तुम्हारे साथ हैं, चाहे तुम जो भी निर्णय लो.' इस चैट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. लोगों ने पिता की सोच और समझदारी की सराहना की. एक यूज़र ने लिखा, ऐसे पिता हर बच्चे के लिए प्रेरणा हैं. JEE Mains जैसी परीक्षाएं छात्रों के लिए महत्वपूर्ण होती हैं, लेकिन यह घटना हमें याद दिलाती है कि मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक समर्थन भी उतने ही जरूरी हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पापा का जवाब देखकर खुश हुआ बेटा (father-son conversation)
यह पोस्ट Spiritual-Box-9779 नाम के रेडिट हैंडल से दो दिन पहले शेयर की गई और इसे 2,000 से ज्यादा अपवोट मिले. लोगों ने इसे बहुत प्यारा बताया. एक यूजर ने लिखा, ऐसा पिता सबसे अच्छा पिता का अवॉर्ड डिजर्व करता है. दूसरे यूजर ने लिखा, यह जवाब इतना समझदारी भरा है, यह पिता सचमुच कमाल है. वहीं कुछ लोग ऐसे भी जिन्होंने इसे नकली भी बताया. एक अन्य यूजर ने लिखा, ऐसा देखकर रोना आता है. मेरे माता-पिता के साथ मेरा ऐसा रिश्ता कभी नहीं रहा.
ये भी पढ़ें :- सोने की मुर्गी से कम नहीं है ये भैंस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं