विज्ञापन

JEE Main 2026: अप्रैल परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जल्द, जानें डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका

JEE Main 2026 Session 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द जारी होगी. जानें कैसे डाउनलोड करें और क्या हैं परीक्षा की तारीखें. आसान स्टेप्स यहां देखें.

JEE Main 2026: अप्रैल परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जल्द, जानें डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका
सेशन 2 की परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी. परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी.

JEE Main City Intimation Slip 2026:  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) बहुत जल्द जेईई मेन 2026 के दूसरे सेशन के लिए City Intimation Slip जारी करने वाली है. इसके बाद छात्र अपनी तैयारी और आने-जाने का प्लान पहले से बना सकेंगे.अक्सर छात्र एडमिट कार्ड का इंतजार करते हैं, लेकिन एडमिट कार्ड से पहले सिटी स्लिप आती है. इसमें आपको यह पता चल जाता है कि आपकी परीक्षा किस शहर में होगी. चूंकि सेशन 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 के बीच होनी है, इसलिए शहर का पता पहले चलने से होटल बुकिंग या ट्रेन टिकट कराने में आसानी होती है. याद रखें, यह एडमिट कार्ड नहीं है, एडमिट कार्ड परीक्षा से 2-3 दिन पहले अलग से आएगा.

इन डेट्स का रखें ख्याल

आपको बता दें कि सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 13 मार्च 2026 को ही बंद हुई है. अब बारी एग्जाम सेंटर की जानकारी देने की है. सेशन 1 की परीक्षा पहले ही जनवरी (21 से 29 तारीख) में हो चुकी है, जिसका लेवल छात्रों ने 'मॉडरेट' यानी ठीक-ठाक बताया था.

कैसे चेक करें अपना एग्जाम सिटी? 

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं.

होमपेज पर 'Candidate Activity' सेक्शन में जाएँ.

यहाँ 'Session 2 City Intimation Slip' वाले लिंक पर क्लिक करें.

अब अपना Application Number और Password (या जन्मतिथि) भरें.

स्क्रीन पर आपकी सिटी स्लिप आ जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकलवा लें.

कैसा होगा एग्जाम का पैटर्न?

सेशन 2 की परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी. परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी. एक्सपर्ट्स की मानें तो सेशन 2 में कंपटीशन थोड़ा ज्यादा हो सकता है, इसलिए रिविजन पर पूरा फोकस रखें.

12वीं साइंस के बाद भूल जाओ पुरानी डिग्रियां! ये 5 शॉर्ट टर्म कोर्स कराएंगे सीधी 'पक्की नौकरी'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com