यह ख़बर 17 अप्रैल, 2012 को प्रकाशित हुई थी

9 साल में बना 82 बच्चों का पिता!

खास बातें

  • हॉलैंड के 42 वर्षीय एड हॉबेन नामक व्यक्ति पिछले नौ साल में 82 बच्चों के पिता बन गए। दरअसल, वह हर महीने 15 महिलाओं के साथ यौन सम्बंध बनाते हैं, जिनसे उनके ये बच्चे हुए हैं।
लंदन:

हॉलैंड के 42 वर्षीय एड हॉबेन नामक व्यक्ति पिछले नौ साल में 82 बच्चों के पिता बन गए। दरअसल, वह हर महीने 15 महिलाओं के साथ यौन सम्बंध बनाते हैं, जिनसे उनके ये बच्चे हुए हैं।

बच्चे पैदा करने के लिए महिलाओं के साथ यौन सम्बंध बनाने की शुरुआत हॉबेन ने नौ साल पहले की थी। सबसे पहले 34 साल की उम्र में उन्होंने एक ऐसी महिला के साथ सम्बंध बनाए थे, जो निस्संतान थी। तब तक उनके किसी महिला से सम्बंध नहीं थे।

समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार, हॉबेन आमतौर पर महिलाओं को अपने घर बुलाते हैं, लेकिन यदि महिला उनके आने-जाने का खर्च व रहने की व्यवस्था कर दे तो वह उसके बताए स्थान पर भी पहुंचते हैं।

इस तरह से यौन सम्बंध बनाने से पिछले नौ साल में हॉबेन की 45 लड़कियां व 35 लड़के हुए हैं। उनके बच्चे जर्मनी, हॉलैंड, इटली, स्पेन, बेल्जियम, फ्रांस तथा न्यूजीलैंड सहित दुनिया के कई देशों में हैं।

हॉबेन ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले स्थानीय क्लीनिक में स्पर्म देना शुरू किया था, लेकिन बाद में उन्होंने पाया कि प्राकृतिक तरीके से प्रजनन का भी एक बाजार है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

निस्संतान महिलाओं से वह जर्मनी की वेबसाइट सुपरमासपेंडर डॉट डे के जरिये जुड़े। हॉबेन से सम्बंध बनाने से पहले सभी महिलाओं को इस बात की चिकित्सा रिपोर्ट सौंपनी होती है कि वे निरोग व नशीले पदार्थों के सेवन से मुक्त हैं।