विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2017

अब लड़कियों के स्विमसूट पर दिखाई देंगे 'भौंचक्के' अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...

डोनाल्ड ट्रंप के 'भौंचक्के' चेहरे की तस्वीर वाला यह स्विमसूट मंगलवार को इंटरनेट पर सामने आया, और जल्द ही वायरल हो गया... कैलिफोर्निया की पोशाक कंपनी Beloved Shirts द्वारा स्विमसूट की बिक्री 49.95 अमेरिकी डॉलर की दर से की जा रही है...

अब लड़कियों के स्विमसूट पर दिखाई देंगे 'भौंचक्के' अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
डोनाल्ड ट्रंप के 'भौंचक्के' चेहरे की तस्वीर वाला यह स्विमसूट मंगलवार को इंटरनेट पर सामने आया...
  • 'भौंचक्के' ट्रंप की तस्वीर वाला स्विमसूट इंटरनेट पर वायरल हो गया है
  • कैलिफोर्नियाई कंपनी 'बिलवेड शर्ट्स' इसे 49.95 डॉलर की दर से बेच रही है
  • 'बिलवेड शर्ट्स' ने मई में 'हेयरी चेस्ट' स्विमसूट की बिक्री भी शुरू की थी
लॉस एंजिलिस: गर्मी के इस मौसम में समुद्र के ठंडे-ठंडे पानी में छपाके मारने जा रहे, या स्विमिंग पूल में ही तैराकी के जौहर दिखाने वाले लोगों के लिए कैलिफोर्निया की एक कंपनी ने ऐसा स्विमसूट लॉन्च किया है, जिस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छपी हुई है...

डोनाल्ड ट्रंप के 'भौंचक्के' चेहरे की तस्वीर वाला यह स्विमसूट मंगलवार को इंटरनेट पर सामने आया, और जल्द ही वायरल हो गया... अमेरिका में ही तैयार किए गए इस स्विमसूट के बारे में कंपनी ने खुद ही कहा, "यह आपके शरीर के आकार को निखारता है, और इसका मकसद खुश करना है..."

कैलिफोर्निया की पोशाक कंपनी 'बिलवेड शर्ट्स' (Beloved Shirts) द्वारा स्विमसूट की बिक्री 49.95 अमेरिकी डॉलर (प्रत्येक) की दर से की जा रही है, और इसे बदला या लौटाया नहीं जा सकेगा... 'बिलवेड शर्ट्स' ने मई माह में 'हेयरी चेस्ट' स्विमसूट की बिक्री भी शुरू की थी, जो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड करता रहा है... इस स्विमसूट को देखने पर किसी ऐसे पुरुष को देखने का आभास होता है, जिस के सीने पर बहुत बाल हैं...
 
 

A post shared by Beloved Shirts (@belovedshirts) on


अन्य 'ज़रा हटके' ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

(इनपुट एएफपी से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump Swimsuit, Beloved Shirts, Hairy Chest Swimsuit, Donald Trump On Swimsuit, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com