विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2021

कार में जैसे ही बैठा परिवार, तो गाड़ी के अंदर शीशे में लिपटा दिखा विशाल अजगर, देखते ही उड़ गए सबके होश

ऐसी एक डरावनी घटना सामने आई है, जिसमें, एक परिवार अपनी कार में आकर बैठा, तो देखा कि गाड़ी के अंदर एक सांप आराम से बैठा है. घटना के बारे में एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी गई, जिसमें सांप की कुछ फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं हैं.

कार में जैसे ही बैठा परिवार, तो गाड़ी के अंदर शीशे में लिपटा दिखा विशाल अजगर, देखते ही उड़ गए सबके होश

कैसा लगेगा आपको जब आप अपनी कार में बैठें और बैठते ही आपको कार में एक खतरनाक सांप दिख जाए. ज़ाहिर सी बात है कि आप डर जाएंगी. ऐसी एक डरावनी घटना सामने आई है, जिसमें, एक परिवार अपनी कार में आकर बैठा, तो देखा कि गाड़ी के अंदर एक सांप आराम से बैठा है. घटना के बारे में एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी गई, जिसमें सांप की कुछ फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं हैं.

ऑस्ट्रेलिया के एक सांप पकड़ने वाले जोश कैसल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक लंबे चौड़े कैप्शन के साथ घटना के बारे में पोस्ट शेयर किया है.

देखें Photo:

वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, केवल ऑस्ट्रेलिया में ही ऐसा होता है कि जब आप अपनी कार में वापस आएंगे और शीशे के चारों ओर लिपटे एक अजगर को देखेंगे. कार को ठंडा रखने के लिए पारिवारिक पिकनिक का आनंद लेते हुए एक परिवार ने अपनी खिड़की को थोड़ा खुला छोड़ दिया! जब वे गाड़ी में वापस आ गए! यह कैसा ऑस्ट्रेलियाई है. पीटर का धन्यवाद इस सांप को नॉर्थ ब्रिस्बेन स्नेक कैचर से बाहर निकलवाने के लिए.” पोस्ट हैशटैग #onlyinaustralia और #brisbanesnakecatcher के साथ खत्म हुआ.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Snake On Car Mirror, Python On Car Mirror, Python Photo Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com