England Vs Pakistan: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टी-20 (Eng Vs Pak 3rd T20) मुकाबला मैनचेस्टर में हुआ, जिसको पाकिस्तान ने 5 रन से जीत लिया. मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) ने 86 रन की शानदार पारी खेली. जिसके लिए उनको मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया. इस मैच में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) को भी खिलाया गया था. न उनकी बल्लेबाजी आई और न वो विकेट के पीछे कुछ कमाल कर सके. यहां तक कि सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) ने एक आसान स्टम्पिंग भी छोड़ दी, जिसके लिए उनको खूब ट्रोल (Troll) किया जा रहा है. सोशल मीडिया (Social Media) पर उनका वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है.
मोइन अली ने 33 रन पर शानदार 61 रन बनाए. लेकिन जब वो 7 रन पर थे, तो उनको आउट करने का सुनहरा मौका था. इमाद वसीम की गेंद पर मोइन अली ने आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की. लेकिन बॉल मिस हो गई और विकेट कीपर सरफराज के हाथों में आई. उनके हाथ से बॉल स्लिप हो गई. जब तक वो बॉल को पकड़कर स्टम्प्स पर मार पाते, उससे पहले मोइन अली क्रीज पर आ चुके थे.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
देखें Video:
Sarfraz waiting for Batsmen Permission to Stump Him! #ENGvPAK #SarfarazAhmed pic.twitter.com/3cjVsmk2vH
— Vicky Gujrathi (@vickyGujrathi1) September 2, 2020
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए. मोहम्मद हफीज ने 86 तो वहीं पहला इंटरनेशनल टी-20 खेल रहे हैदर अली ने 54 रन बनाए. इंग्लैंड की गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही. इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा मोइन अली ने 61 रन बनाए. उनके अलावा टॉम बेनटन 46 रन बनाए. शाहीन शाह अफरीदी और वहाब रियाज को 2-2 विकेट मिले.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं