विज्ञापन

10 दिन की छुट्टी से लौटा कर्मचारी, बॉस ने दिया ऐसा जवाब कि सोशल मीडिया पर हो गया वायरल, लोग बोले- 'ऐसा कहां होता है?'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर एक पोस्ट वायरल हो रही है. इस पोस्ट में एक व्यक्ति ने अपने बॉस के साथ हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसके बाद लोग बॉस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

10 दिन की छुट्टी से लौटा कर्मचारी, बॉस ने दिया ऐसा जवाब कि सोशल मीडिया पर हो गया वायरल, लोग बोले- 'ऐसा कहां होता है?'
बॉस का एक मैसेज और सोशल मीडिया पर तारीफों की बारिश, जानिए क्या है पूरा मामला

आजकल जहां छुट्टी से लौटते ही कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ जाता है, वहीं एक कंपनी के संस्थापक का अनोखा रवैया सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. 10 दिन की छुट्टी बिताकर लौटे एक कर्मचारी ने जब अपने बॉस को काम पर वापस आने की जानकारी दी, तो उसे ऐसा जवाब मिला जिसकी उसने बिल्कुल उम्मीद नहीं की थी. बॉस के इस मैसेज का स्क्रीनशॉट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोग बॉस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में- 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर एक पोस्ट वायरल हो रही है. वायरल पोस्ट के मुताबिक, एक कर्मचारी 10 दिन की छुट्टी के बाद वापस लौटा था. उसने कंपनी के फाउंडर को एक मैसेज भेजकर बताया कि वह अगले दिन से फिर से काम शुरू करने वाला है. कर्मचारी ने अपने बॉस को मैसेज कर लिखा, 'मैं वापस आ गया हूं और कल से अपना काम शुरू करूंगा.' इसपर बॉस ने जवाब देते हुए कहा, 'अच्छी बात है, लेकिन तुम कल का ऑफ भी ले सकते हो, जल्दबाजी की जरूरत नहीं है, पहले ठीक से सेटल हो जाओ, उसके बाद काम शुरू करना.'

यहां देखें पोस्ट- 

Went on a 10-day vacation, informed I'm back tomorrow, got told by the big boss to take one more day to settle in
by u/BlueWaterDrift in IndianWorkplace

बॉस का यह छोटा-सा मैसेज कर्मचारी को इतना पसंद आया कि उसने इसका स्क्रीनशॉट Reddit पर शेयर कर दिया, जिसके बाद देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गई. पोस्ट शेयर करते हुए कर्मचारी ने बताया कि वह पहले एक सख्त कॉर्पोरेट माहौल में काम कर चुका है. ऐसे में बॉस का यह व्यवहार उसके लिए काफी खास था.

छोटी-सी बात ने जीता लोगों का दिल

इधर, इस पोस्ट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी व्यक्ति के बॉस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. लोगों का कहना है कि जब कंपनियां अपने कर्मचारियों पर भरोसा दिखाती हैं और उनके आराम का ध्यान रखती हैं, तो कर्मचारी भी पूरे मन से काम करते हैं.

वहीं, कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जरूर व्यक्ति ने कुछ अच्छे कर्म किए होंगे, वरना आज के समय में ऐसा बॉस कहां मिलता है.  यूजर्स का कहना है कि इस तरह की छोटी-छोटी बातें ही कार्यस्थल को बेहतर बनाती हैं. 

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

यह भी पढ़ें- 'उसने मुझे थप्पड़ मारा', 40 रुपये के लिए Uber ड्राइवर ने महिला से की बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद कंपनी ने ऐसे दी सफाई


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com