विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2021

सड़क पर पैंट-शर्ट पहनकर जा रहा था हाथी, आनंद महिंद्रा बोले- 'अतुल्य भारत', लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन्स

आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने ट्विटर पर अपने एक नए पोस्ट में एक हाथी की तस्वीर (elephant photo) शेयर की है, लेकिन आनंद महिंद्रा ने अपने पोस्ट में पैंट-शर्ट पहने हुए एक हाथी की फोटो (elephant photo viral) शेयर की है.

सड़क पर पैंट-शर्ट पहनकर जा रहा था हाथी, आनंद महिंद्रा बोले- 'अतुल्य भारत', लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन्स
सड़क पर पैंट-शर्ट पहनकर जा रहा था हाथी, आनंद महिंद्रा बोले- 'अतुल्य भारत'

आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने ट्विटर पर अपने एक नए पोस्ट में एक हाथी की तस्वीर (elephant photo) शेयर की है, लेकिन आनंद महिंद्रा ने अपने पोस्ट में पैंट-शर्ट पहने हुए एक हाथी की फोटो (elephant photo viral) शेयर की है. जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “अतुल्य भारत.”  जैसा कि तस्वीर में आप देख सकते हैं कि हाथी बैंगनी शर्ट और सफेद पैंट पहने है और साथ ही उसने काले रंग की बेल्ट भी लगाई है. और वह अपने महावत के साथ जा रहा है. आनंद महिंद्रा ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "अतुल्य भारत, एलि-पैंट..."

आनंद महिंद्रा की यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और इस पर अबतक 6 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट को काफी एन्जॉय कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में लोग ढेरों मजेदार कमेंट कर रहे हैं.

एक यूजर ने कहा, "ऐसा लगता है कि वह फटी जींस पहने हुए है ... काफी फैशनेबल है." एक यूजर ने लिखा, "हाथी के लिए पैंट और महावत के लिए लुंगी."

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elephant Wearing Pant Shirt, Elephant Funny Photo, Anand Mahindra Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com