विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2021

हाथी को आया गुस्सा, तो सूंड में फंसाया विशाल पेड़ और झटके दे-देकर कुछ ही सेकेंड में उखाड़कर फेंक दिया पूरा पेड़ - देखें Video

ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हाथी काफी गुस्से में दिखाई दे रहा है और अपने गुस्से से हाथी जो करता है, वो देखकर आपको भी हैरानी होगी.

हाथी को आया गुस्सा, तो सूंड में फंसाया विशाल पेड़ और झटके दे-देकर कुछ ही सेकेंड में उखाड़कर फेंक दिया पूरा पेड़ - देखें Video
हाथी को आया गुस्सा, तो सूंड में फंसाया विशाल पेड़ और झटके दे-देकर कुछ ही सेकेंड में उखाड़कर फेंक दिया पूरा पेड़

सोशल मीडिया पर हाथियों के मजेदार और खतरनाक दोनों ही तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो तो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें देखकर हमारी खुशी का ठिकाना नहीं रहता. कई बार तो ऐसे वीडियो हमारा खराब मूड भी ठीक कर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हाथी काफी गुस्से में दिखाई दे रहा है और अपने गुस्से से हाथी जो करता है, वो देखकर आपको भी हैरानी होगी. इस वीडियो में हाथी ने अपनी गजब की ताकत दिखाई और एक बड़े से पेड़ को पल भर में उखाड़ कर फेंक दिया.

देखें Video:

हाथी के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @zubinashara नाम के पेज से ट्विटर पर शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हाथी बड़े से पेड़ के पास खड़ा है और पेड की एक डाल को अपनी सूंड से लपेट लेता है. फिर हाथी सूंड से पेड को हिलाना शुरु करता है और देखत ही देखते हाथी कुछ ही सेकेंड में इस बड़े से पेड़ को उखाड़कर फेंक देता है.

सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब वायरल हो रहा है. वीडियो को अबतक सैकड़ों बार देखा जा चुका है. वीडियो देखकर तो आप भी समझ गए होंगे कि हाथियों के अंदर कितनी ताकत होती है. इसके अलावा एक सीख भी मिलती है कि हाथियों को कभी न तो छेड़ना चाहिए और न ही उन्हें कभी परेशान करना चाहिए, क्योंकि अगर उन्हें गुस्सा आ गया तो वो हमारे लिए खतरनाक भी  साबित हो सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elephant Got Angry Video, Elephant Fell A Huge Tree In Seconds, Elephant Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com