विज्ञापन

दिल्ली, यूपी, बिहार, से लेकर जम्मू, पंजाब तक 16 ट्रेन रद्द करने का ऐलान, जानें वजह

रेलवे ने 16 लंबी दूरी के ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. इस फैसले से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और झारखंड की तरफ यात्रा करने वाले यात्रियों पर असर पड़ सकता है.

दिल्ली, यूपी, बिहार, से लेकर जम्मू, पंजाब तक 16 ट्रेन रद्द करने का ऐलान, जानें वजह
ठंड से पहले 16 ट्रेन रद्द
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • ठंड से पहले रेलवे ने 16 ट्रेन रद्द करने का फैसला किया है.
  • दिसंबर 2026 से मार्च 2027 के बीच कई प्रमुख ट्रेन रद्द रहेंगी.
  • दिल्ली, बिहार, यूपी, उत्तराखंड, पंजाब राज्य की ट्रेनें रद्द होंगी.

Train Cancel List: सर्दियों के मौसम में घने कोहरे और खराब मौसम के कारण रेल यातायात प्रभावित न हो और सुरक्षा बनी रहे, इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 के बीच कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. रेलवे के इस फैसले से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और झारखंड की तरफ यात्रा करने वाले यात्रियों पर असर पड़ सकता है. रेलवे ने 16 लंबी दूरी के ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. इसमें ज्यादातर बिहार-यूपी की ट्रेनें शामिल हैं.

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सर्दियों में अपनी यात्रा की योजना बनाने या टिकट बुक करने से पहले रद्द की गई ट्रेनों की सूची जरूर देख लें.

Latest and Breaking News on NDTV

रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट

अंबाला कैंट - बरौनी: 1 दिसंबर - 27 फरवरी
मॉडल टाउन एक्सप्रेस: 5 दिसंबर - 2 मार्च
काठगोदाम -  कानपुर सेंट्रल: 7 दिसंबर - 1 मार्च
बरौनी - अंबाला कैंट: 3 दिसंबर - 1 मार्च
गरीब रथ (जम्मू तवी - काठगोदाम): 6 दिसंबर - 28 फरवरी
कानपुर सेंट्रल - काठगोदाम: 8 दिसंबर - 2 मार्च
अमृतसर - लालकुआं: 5 दिसंबर - 27 फरवरी
योगनगरी ऋषिकेश - जम्मू तवी: 7 दिसंबर - 1 मार्च
नई दिल्ली - मॉडल टाउन: 3 दिसंबर - 28 फरवरी
अमृतसर - पूर्णिया कोर्ट: 1 दिसंबर - 28 फरवरी
अमृतसर - टाटानगर: 4 दिसंबर - 26 फरवरी
गरीब रथ (काठगोदाम - जम्मू तवी): 8 दिसंबर - 2 मार्च
टाटानगर एक्सप्रेस: 2 दिसंबर - 24 फरवरी
लालकुआं - अमृतसर: 5 दिसंबर - 27 फरवरी
पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस: 3 दिसंबर - 2 मार्च
जम्मू तवी - योगनगरी ऋषिकेश: 6 दिसंबर - 28 फरवरी

सर्दियों के दौरान ट्रेनों के समय में बदलाव, आंशिक निरस्तीकरण या मार्ग परिवर्तन की संभावना बनी रहती है. ऐसे में यात्री स्टेशन जाने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) की वेबसाइट, ऐप या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर अपनी ट्रेन की लाइव स्टेटस (Running Status) की जांच जरूर कर लें.

यह भी पढ़ें | हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो जाएगी स्पेशल ट्रेन, मुथुरा-मुरैना-ग्वालियर से लेकर टीकमगढ़, दरियागंज तक 13 स्टॉपेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Train Cancel List, Indian Railway, Winter Train Safety, Railway Announcement, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com