विज्ञापन
This Article is From May 27, 2017

'भागो-भागो' : जब जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में सैलानियों के पीछे पड़ गया हाथी...

हाथी जोर से चिंघाड़ते हुए जीप के पीछे कुछ दूर तक दौड़ता रहा, लेकिन जब जीप तेज रफ्तार से उससे आगे निकल गई, तो वह रुक गया और लौट गया.

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में एक हाथी ने एक टूरिस्ट जीप पर हमले की कोशिश की
रामनगर (उत्तराखंड): उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में कुछ सैलानी कुछ देर के लिए मुश्किल में पड़ गए, जब उनकी जीप को एक हाथी ने खदेड़ना शुरू कर दिया. ये हाथी जीप को देखते ही उसके पीछे दौड़ पड़ा.

समाचार एजेंसी ANI द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो में दिखा कि हाथी जोर से चिंघाड़ते हुए जीप के पीछे कुछ दूर तक दौड़ता रहा, लेकिन जब जीप तेज रफ्तार से उससे आगे निकल गई, तो वह रुक गया और लौट गया. इस दौरान जीप में सवार सैलानियों को 'भागो-भागो' बोलते हुए सुना जा सकता है.

उत्तराखंड के रामनगर में स्थित जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में जंगल के विभिन्न हिस्सों में जीप से सैलानियों को सफर कराने की सुविधा उपलब्ध है. इस वन्यजीव अभ्यारण्य में हाथी और तेंदुए के अलावा पक्षियों की सैकड़ों प्रजातियां रहती हैं. पिछले कुछ सालों में इस नेशनल पार्क में हाथियों की आबादी में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jim Corbett National Park, Elephant, Tourist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com