विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2023

बुजुर्ग महिला ने हेलन के गाने पिया तू अब तो आजा पर किया एनर्जेटिक डांस, हैरान रह गए लोग, देखकर आप भी बजा देंगे सीटी

वीडियो पिया तू अब तो आजा पर डांस करते हुए परिवार की एक बुजुर्ग महिला का है. उनका एनर्जेटिक परफॉर्मेंस ने ऑनलाइन बहुत तारीफें बटोरी हैं.

बुजुर्ग महिला ने हेलन के गाने पिया तू अब तो आजा पर किया एनर्जेटिक डांस, हैरान रह गए लोग, देखकर आप भी बजा देंगे सीटी
बुजुर्ग महिला ने हेलन के गाने पिया तू अब तो आजा पर किया एनर्जेटिक डांस

अगर आपको लगता है कि आप डांस कर सकते हैं? तो फिर आपको ये वीडियो एक बार जरूर देखना चाहिए. यह आशा भोंसले द्वारा गाए गए गीत पिया तू अब तो आजा पर डांस करते हुए परिवार की एक बुजुर्ग महिला (Elderly Woman) का है. उनके एनर्जेटिक परफॉर्मेंस ने ऑनलाइन बहुत तारीफें बटोरी हैं. वीडियो को manishakharsyntiew नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया था. इस वीडियो को अब तक 19 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

वीडियो में आप एक बुजुर्ग महिला को पिया तू अब तो आजा गाने पर डांस करते हुए देख सकते हैं. उसने अपने बुढ़ापे का असर अपने परफॉर्मेंस पर नहीं पड़ने दिया. अपने चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान के साथ, उन्होंने दिल से डांस किया और मेहमानों ने भी खूब सेलिब्रेट किया और उनके साथ मस्ती में खूब डांस किया. यह वीडियो प्रेरणादायक है और इस मुहावरे का सबूत देता है कि 'उम्र केवल एक संख्या है'.

देखें Video:

कमेंट सेक्शन दिल और प्यार से भरे इमोजी से भरा हुआ है. लोग उनके डांस मूव्स और एनर्जी की तारीफ किए बिना नहीं रह सके. एक यूजर ने लिखा- मेरे पास तारीफ के लिए शब्द ही नहीं हैं. दूसरे यूजर ने लिखा- इस उम्र में भी क्या एनर्जी है. तीसरे यूजर ने लिखा- मैं भी बिलकुल ऐसे ही जीना चाहता हूं. इस वीडियो के बारे में आपका क्या कहना है? कमेंट में लिखकर बताएं.
 

वन विभाग, पुलिस अधिकारी मिलकर अरिकोम्बन हाथी को किया रेस्क्यू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaw Dropping Dance, Elderly Woman Jaw Dropping Dance, Elderly Woman Video, Elderly Woman Dance Video, Viral Dance Video, Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com