विज्ञापन

32 साल पुरानी लोलो और चीची की फिल्म, जिसका गाना मम्मी पापा के सामने नहीं गा सकते है Millennials और Gen Z, अलीशा और अनु मलिक की आवाज में हुआ था सुपरहिट

32 साल पुराना लोलो और ची ची का गाना, जिसके आते ही होने लगे थे विवाद. गाना सुनते ही थिरकने लगते थे लोग. जेन जी और मिलेनियल्स का फेवरेट लेकिन आज भी घर वालों के सामने नहीं गा सकते हैं ये सॉन्ग.

32 साल पुरानी लोलो और चीची की फिल्म, जिसका गाना मम्मी पापा के सामने नहीं गा सकते है Millennials और Gen Z, अलीशा और अनु मलिक की आवाज में हुआ था सुपरहिट
लोलो-चीची का वो 32 साल पुाराना गाना जिसे सेंसर बोर्ड ने बदलवा दिया, आज भी है 90s का कल्ट हिट
IMDB
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने होते हैं, जिनको सुनते ही पैर अपने आप थिरकने लग जाते हैं. इस गाने के बोल और म्यूजिक ऐसा था कि लोगों को सुनते ही ये पसंद आ गया, लेकिन वहीं इसके बोल को लेकर के कुछ विवाद हुए और गाने को अश्लील बता दिया गया. जिस वजह से इसके बोल को बदल दिया गया था. आज हम 90 के दशक के एक ऐसे ही गाने के बारे में बात करेंगे जो अपनी धुन और बोल की वजह से खूब चर्चा में रहा था. लेकिन इसको परिवार के सामने गुनगुनाना हर किसी के लिए आसान नहीं था. आज भी इस गाने को मिलेनियल्स और जेन जी इस गाने को घर वालों के सामने नहीं गा सकते हैं. इस गाने में करिश्मा कपूर और गोविंदा की जोड़ी थी. 

'बेबी-बेबी' बन गया गाना 

साल 1994 में आई लोलो (करिश्मा) और चीची ( गोविंदा) की फिल्म खुद्दार. इस फिल्म में करिश्मा की उम्र महज 19 साल थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था. इसी का एक गाना था जिसमें करिश्ना कपूर ने डांस किया था, गाना लोगों को बेहद पसंद आया, लेकिन इसके बोल की वजह से इसको अश्लील बता दिया गया. जिसके बाद गाने को 'बेबी-बेबी मुझे लोग बोले' कर दिया गया. अलीशा चिनॉय और अनु मलिक की आवाज ने इस गाने को हिट बनाया था, इसके साथ ही अनु मलिक ने इसका संगीत तैयार किया था और बोल लिखे थे इंदीवर ने. गाने में करिश्मा कपूर का डांस था जिसमें वो अलग ही अंदाज में नजर आई थीं.

गोविंदा-करिश्मा की फिल्म के दूसरे गाने भी हुए थे हिट

खुद्दार फिल्म का निर्देशन इकबाल दुर्रानी ने किया था. फिल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर के अलावा कादर खान, शक्ति कपूर और अनिल धवन जैसे कलाकार भी नजर आए थे. फिल्म के साउंडट्रैक में 7 गाने थे. अनु मलिक के संगीत से सजे इस एल्बम में रोमांस और मस्ती, दोनों तरह के गाने सुनने को मिले.  बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार , लगभग 2,800,000 यूनिट बिकने के साथ साउंडट्रैक उस वर्ष का आठवां सबसे अधिक बिकने वाला एल्बम बन गया. फिल्म के गानों को कुमार सानू , अलका याग्निक, अनु मलिक, अलीशा चिनाई और सोनू निगम ने गाया था.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Wikipedia

करिश्मा कपूर का बयान

करिश्मा कपूर ने जब इस गाने को किया था तब वो महज 19 साल की थीं. उनसे जब इस गाने को लेकर हुए विवाद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि इस पर इतना हंगामा क्यों मचा'. इस शब्द को लोग इतना बुरा क्यों मानते हैं, ये बात उनको नहीं समझ आई. करिश्मा का ये बयान उस दौर में काफी चर्चा में रहा था, क्योंकि उन्होंने सेंसर बोर्ड के फैसले पर अपनी बेबाक राय रखी थी. 

यह भी पढ़ें | चीची की 6 फिल्में, हर मूवी में किरदार अलग पर नाम सेम, चौथी वाली के 7 गाने सातों सुपरहिट

गोविंदा का एक्सीडेंट 

5 जनवरी 1994 को फिल्म 'खुद्दार' की शूटिंग के लिए स्टूडियो जाते समय गोविंदा एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बचे थे. रास्ते में उनकी कार की दूसरी कार से टक्कर हो गई, जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और काफी खून बहने लगा. हालांकि चोट लगने के बावजूद गोविंदा ने शूटिंग कैंसिल नहीं की. पहले उन्होंने डॉक्टर से इलाज करवाया और उसके बाद सीधे शूटिंग सेट पर पहुंचे. हैरानी की बात यह है कि सिर में चोट और खून बहने के बावजूद उन्होंने आधी रात तक फिल्म की शूटिंग जारी रखी.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karisma Kapoor  dance Video, Govinda Karisma Hit Songs, Khuddar Movie, Hindi News, Ndtv Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com