विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2022

चील ने पहाड़ी बकरी पर किया अटैक, कसकर गड़ाए पंजे, हवा की तरह भागती रही बकरी, पहाड़ी से कूदी और फिर...

चील आमतौर पर हवा में बहुत ऊंची उड़ान भरते हैं और मीलों तक देखने की क्षमता रखते हैं.

Also Read in
चील ने पहाड़ी बकरी पर किया अटैक, कसकर गड़ाए पंजे, हवा की तरह भागती रही बकरी, पहाड़ी से कूदी और फिर...
चील ने पहाड़ी बकरी पर किया अटैक, कसकर गड़ाए पंजे

सोशल मीडिया ऐसे वीडियो से भरा पड़ा है, जो अक्सर यूजर्स को हैरान कर देता है और जो क्लिप बड़े पैमाने पर वायरल होती हैं, उन्हें अक्सर अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर फिर से शेयर किया जाता है. जैसे इस वीडियो में एक चील (Eagle) एक पहाड़ी बकरी का शिकार करती है. चील आमतौर पर हवा में बहुत ऊंची उड़ान भरते हैं और मीलों तक देखने की क्षमता रखते हैं. और लगभग 750 पाउंड प्रति वर्ग इंच (शेर के जबड़े से भी मजबूत) की पकड़ वाली ताकत इन उड़ने वाले रैप्टरों को वास्तव में क्रूर हत्यारा बनाती है. 3.5 फीट लंबे पक्षियों के पंख 8 फीट तक के होते हैं.

इसलिए, जब इतना शक्तिशाली पक्षी एक पहाड़ी बकरी (mountain goat) को पकड़ने के लिए झपट्टा मारा, जो एक मुश्किल इलाके में जा रहा था, तो यह एक आश्चर्यजनक वीडियो के रूप में सामने आया.

लेकिन इस वीडियो में जमीन पर रहने वाले जानवर ने बाज के चंगुल से निकलने की अकल्पनीय कोशिश की. पक्षी के खिलाफ अपनी अंतिम लड़ाई हारने के कगार पर, बकरी ने जीने की आखिरी कोशिश में खुद को पहाड़ से नीचे फेंक दिया, जैसा कि रेडिट (Reddit) पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है.

शिकारी और शिकार दोनों चट्टान से गिरकर नीचे आ गए. ऐसा लग रहा था कि चील बकरी के साथ उड़ जाएगी, लेकिन आखिरकार, पक्षी को बकरी को छोड़ना पड़ा. वीडियो में एक और पहाड़ी बकरी को अपने दोस्त की मदद के लिए लगातार बाज का पीछा करते देखा जा सकता है.

देखें Video:

57 सेकेंड के इस वीडियो को 'डेमनथैट्स इंटरेस्टिंग' सब-रेडिट पर शेयर किया गया है और इसे करीब 7 हजार अपवोट मिले हैं. वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं.

एक यूजर ने कहा, "बकरी वास्तव में जानती थी कि वह क्या कर रही है! मुझे यकीन है कि चील छोड़ने के लिए बहुत कोशिश कर रही थी, लेकिन उसके पंजे उलझ गए थे."

किर्गिस्तान जैसे दुनिया के कुछ देशों में, लोग अभी भी चील के शिकार की परंपरा का पालन करते हैं, जहां शिकार के पक्षियों को लोमड़ियों और गीदड़ों जैसे छोटे से लेकर मध्यम आकार के शिकार को मारने के लिए शिकार पर भेजा जाता है.

VIDEO: जन्माष्टमी पर एक 'दही हांडी' कई कोशिशों के बावजूद नहीं टूटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mountain Goat Video, Mountain Goat, Mountain Goats Viral Video, Eagle Attack On Goat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com