विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2020

रामलीला के दौरान बजा पंजाबी गाना तो भांगड़ा करने लगा रावण, लोग बोले- 'वाह, क्या स्वैग है...' - देखें Video

रामलीला (Ramlila) में रावण को पंजाबी डांस (Ravan Dance On Punjabi Song) करते देखा गया. रामलीला के दौरान उसने स्टेज पर पंजाबी गाने पर भांगड़ा किया. सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.

रामलीला के दौरान बजा पंजाबी गाना तो भांगड़ा करने लगा रावण, लोग बोले- 'वाह, क्या स्वैग है...' - देखें Video
Viral Video: रामलीला के दौरान बजा पंजाबी गाना तो भांगड़ा करने लगा रावण

Dussehra 2020: दशहरे (Dussehra) पर बुराई पर अच्छी की जीत के लिए रावण (Ravan) को जलाया जाता है. लेकिन एक रामलीला (Ramlila) में कुछ अलग ही देखने को मिला. वीडियो में रावण को पंजाबी डांस (Ravan Dance On Punjabi Song) करते देखा गया. रामलीला के दौरान उसने स्टेज पर पंजाबी गाने पर भांगड़ा किया. सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया जा रहा है और इसे पंजाब का बताया जा रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर रावण के किरदार में शख्स खड़ा है और लोग नीचे बैठकर रामलीला का आनंद ले रहे हैं. तभी एक पंजाबी गाना शुरू हो जाता है. शख्स अपने किरदार को भूल हाथ उठाकर भांगड़ा करने लगता है. उसको डांस करते देख दर्शक भी झूम उठे और रामलीला भूल वो भी डांस करने लगे. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख लोग हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए. 

इस वीडियो को ट्विटर के साथ-साथ फेसबुक पर भी शेयर किया जा रहा है. दो ही दिन में इस वीडियो के लाखों व्यूज हो चुके हैं. कई लोगों ने मज़ेदार कमेंट किए हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dussehra 2020, Ravan, Viral Video, Ravan Dance On Punjabi Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com