विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2023

धोनी को पहली पसंद है लिट्टी-चोखा, विदेशी मेहमानों को दावत के समय देते हैं ख़ास हिदायत, देखें वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महेंद्र सिंह धोनी लिट्टी-चोखा के बारे में बता रहे हैं. वीडियो में सुना जा सकता है कि धोनी को लिट्टी-चोखा से बहुत ही ज्यादा लगाव है. वो बताते हैं कि जब भी घर पर रहता हूं तो लिट्टी चोखा जरूर खाता हूं.

धोनी को पहली पसंद है लिट्टी-चोखा, विदेशी मेहमानों को दावत के समय देते हैं ख़ास हिदायत, देखें वीडियो

लिट्टी चोखा लोकल से आज ग्लोबल (litti Chokha is a global Dish) हो चुका है. ये डिश बहुत ही ख़ास है. अमीर हो या गरीब सभी लोग लिट्टी-चोखा खाना पसंद करते हैं. यूं तो बिहार के अलावा अन्य राज्यों में भी लिट्टी चोखा को पसंद करते हैं. इसे सामाजिक भोजन कहें तो गलत नहीं होगा. अभी हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni Loves Litti Chokha) का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी लिट्टी-चोखा (Dhoni on Litti Chokha) के बारे में बता रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी बताते हैं कि मुझे लिट्टी-चोखा खाना बहुत ही ज़्यादा पसंद है. लिट्टी चोखा को कई तरह के व्यंजनों के साथ खाते हैं. सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स रिएक्ट कर रहे हैं.

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महेंद्र सिंह धोनी लिट्टी-चोखा के बारे में बता रहे हैं. वीडियो में सुना जा सकता है कि धोनी को लिट्टी-चोखा से बहुत ही ज्यादा लगाव है. वो बताते हैं कि जब भी घर पर रहता हूं तो लिट्टी चोखा जरूर खाता हूं. साथ ही साथ विदेशी मेहमान जब भी घर पर आते हैं तो उन्हें लिट्टी चोखा के बारे में बताता हूं कि इसे कैसे खाना है. लिट्टी चोखा के साथ घी और चटनी भी होती है. इसे खाने के लिए चम्मच को दूर हटाना होता है. बहुत ही प्रेम से लिट्टी चोखा का आनंद लिया जाता है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है. इस वीडियो को our.patna नाम के इंस्टाग्राम यूज़र ने शेयर किया है. वीडियो को 10 हज़ार से भी ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं, वहीं इस पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- आइए हमारे बिहार में आपको बेहतरीन लिट्टी-चोखा खिलाते हैं. एक अन्य यूज़र ने लिखा है- वैसे झारखंड में धुसका ज्यादा प्रसिद्ध है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MSD On Litti Chokha, Mahendra Singh Dhoni On Litti Chokha, Litti Chokha, Bihar Famous Dish Litti Chokha, Maahi Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com