- गले में बंधे बैग में दो ग्राम हेराइन और दो सिम कार्ड थे
- इसका उपयोग संभवत: ड्रग स्मगलिंग में कर रहे थे तस्कर
- वेलिकोडा जेल से रविवार को भाग निकली यह बिल्ली
श्रीलंका (Sri Lanka) में एक अलग तरह का मामला सामने आया है. यहां कथित तौर पर ड्रग्स और सिम कार्ड की स्मगलिंग की कोशिश के मामले में एक बिल्ली को हिरासत में लिया गया था लेकिन यह भागने में सफल (Cat Escapes) हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स में सोमवार को यह जानकारी दी गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस बिल्ली को जेल सुरक्षा अधिकारियों ने हाई सिक्योरिटी वाले वेलिकाडा जेल (High-Security Prison) से पकड़ा था. उन्होंने बताया कि करीब दो ग्राम हेरोइन, दो सिम कार्ड और एक मेमोरी चिप बिल्ली के गले में बंधे एक छोटे प्लास्टिक बैग में पाई गई.
बिल्ली की मौत पर पाकिस्तानी डॉक्टर के खिलाफ 2.5 करोड़ रुपये मुआवजे का मुकदमा
अखबार की रिरपोर्ट के अनुसार, जेल के जिस कमरे में बिल्ली को रखा गया था, वहां से वह रविवार को बच निकलने में सफल हो गई. जेल प्रशासन की ओर से मामले में तत्काल कोई बयान सामने नहीं आया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गौरतलब है कि जेल प्रशासन ने कहा है कि हाल के हफ्तों में लोगों के ड्रग्स, सेल फोन और फोन चार्जर के छोटे पैकेट जेल की दीवार पर 'फेंकने' की घटनाओं में वृद्धि हुई है. श्रीलंका पिछले कुछ समय से ड्रग्स की समस्या से जूझ रहा है, जिसमें कुछ एंटी नारकोटिक्स के 'जासूस' भी जब्त की गई ड्रग्स को बेचने की कोशिश में संलिप्त पाए गए हैं. इससे पहले, पुलिस ने पिछले हफ्ते कोलंबो के एक उपनगर में एक बाज को पकड़ा था. इस बाज का उपयोग कथित तौर पर तस्करों द्वारा ड्रग्स को 'पहुंचाने' के लिए किया जा रहा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं