एथेंस:
ग्रीस में लगभग दो दशक पहले खोले गए 'सांता क्लॉज डाक घर' में पहली बार बच्चों ने सांता से तोहफे में खिलौनों के साथ-साथ अपने बेरोजगार माता-पिता के लिए नौकरियां मांगी हैं। गौरतलब है कि ग्रीस के ऋण ग्रस्त होने के कारण नौकरियों का संकट पैदा हो गया है। एथेन्स स्थित हेलेनिक डाक मुख्यालय के अधिकारी सांता क्लॉज को भेजे गए पत्र पढ़कर अवाक रह गए। इस मुख्यालय में ही सांता को भेजे गए पत्रों को लाल रंग के विशेष डिब्बों में एकत्रित किया जाता है। क्रेते के दक्षिणी ऐजेएन द्वीप के प्राथामिक स्कूल में पढ़ने वाली छोटी सी मारिया नाम की बच्ची ने अपने पत्र में लिखा, "प्यारे सांता क्लॉज इस साल आप मुझे तोहफे में दो बेबी पैम्पर, दूध, एक पेसिफायर, एक बैंगनी ब्रश और मेरी बहन के लिए नौकरी भेजें।" हालांकि पारम्परिक रूप से बच्चों के लिए क्रिसमस का मतलब मौज-मस्ती है, लेकिन ग्रीस में आर्थिक मंदी के चलते बहुत सारे परिवारों इस बार क्रिसमस पर मौज-मस्ती नहीं कर पा रहे हैं। वेतन में कटौती और आपातकालीन करों की वजह से लोग महंगें तोहफे और दिल खोलकर खर्चा नहीं कर पा रहे हैं। बहुत सारे बच्चों ने सांता को लिखा है कि वह उनके माता-पिता के लिए नौकरियां दें और महंगें खिलौने भेजने की बजाय छुट्टियों के दौरान उनकी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पैसा भेजें। उल्लेखनीय है कि बढ़ता कर्ज ग्रीस के लिए आर्थिक संकट का कारण बना हुआ है। देश का बजट घाटा उसके सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग 13 प्रतिशत हो गया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सांता क्लॉज, ग्रीस, नौकरी, गिफ्ट, क्रिसमस