Rakshabandhan 2023: रक्षाबंधन का त्योहार अब ज्यादा दिन दूर नहीं है. बहनों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार है के अपने भाइयों को राखी बांध सके. भाइयों के लिए पसंदीदा राखी तलाशने में वो व्यस्त हैं. साथ ही किचन में अलग अलग पकवान भी पकाने की तैयारी है ताकि भाई को बहना के घर का स्वाद हमेशा याद रहे. दूसरी तरफ भाई भी बहनों के लिए ऐसा उपहार तलाश रहे हैं कि बहन का दिल खुश हो जाए. ये थोड़ा मुश्किल काम है. जिसे आसान बनाने के लिए बहन की राशि का सहारा लिया जा सकता है. जिससे बहन खुश तो होगी ही आपको उपहार उसके लिए शुभ भी साबित होगा.

राशि अनुसार गिफ्ट | Gift According To Rakhi
मेष
बहन की राशि मेष है तो इस बार उसे एक्टिव वियर या खेल से जुड़ा सामान गिफ्ट करें. सैर पर निकलने की इच्छा है तो एम्यूजमेंट पार्क का टिकट दे सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वृष
बहन की पसंदीदा चॉकलेट उसे उपहार में दें. इसके अलावा ट्रेंडी आउटफिट या भी लेटेस्ट डिजाइन वाली ज्वैलरी भी गिफ्ट कर सकते हैं.

मिथुन
इस राशि की बहनों को नया नया सीखते रहने की ललक होती है. ऐसे में उन्हें क्रिएटिव चीजें, क्विज बुक्स या कुछ और तरह की लर्निंग किट गिफ्ट कर सकते हैं.
कर्क
कर्क राशि की बहन है तो उन्हें खाना पकाने का शौक जरूर होगा. उन्हें कुकिंग से जुड़े इक्विप्मेंट या कुकिंग की बुक गिफ्ट कर सकते हैं.
सिंह
इस राशि की बहने क्रिएटिव चीजें करने के साथ ही देखना और सुनना भी पसंद करती हैं. आप उन्हें मूवी टिकट, थियेटर टिकट या ऐसी ही किसी क्रिएटिव जगह घूमने का टिकट दे सकते हैं.
कन्या
कन्या राशि की बहनें हेल्थ को लेकर हमेशा सजग रहती हैं. हेल्थ से जुड़ा कोई इक्विपमेंट उन्हें गिफ्ट करेंगे तो उनका काम और आसान हो जाएगा.

तुला
तुला राशि की बहनों को सजना संवरना और टिप टॉप रहने शौक होता है. आप उन्हें ब्यूटी किट या एसेसरीज गिफ्ट कर सकते हैं.
वृश्चिक
इस राशि की बहनों को कोई इंटरेस्टिंग नॉवल देना बेस्ट तोहफा होगा.
धनु
धनु राशि वाली बहनों को एडवेंचर का शौक होता है. इस राखी आप उन्हें एडवेंचर टूर की ट्रिप गिफ्ट कर सकते हैं.
मकर
मकर राशि की बहनें स्वभाव से जुझारू होती हैं. उन्हें इंस्पिरेशनल बुक्स पसंद आ सकती हैं.

कुंभ
कुंभ राशि के लोगों को नई टेक्नॉलॉजी के बारे में जानना पसंद होता है. उससे जुड़ा कोई इक्विपमेंट या फिर बुक उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं.
मीन
इस राशि की बहनें काफी इमोशनल होती हैं. उनके लिए आप पर्सनलाइज करवाए हुए गिफ्ट खरीद सकते हैं.
सही समय
इस बार राखी बंधवाने के समय में भी अंतर है. सुबह जल्दी राखी बंधवाने की जगह रात 9 बजकर 8 मिनट से शुरू होने वाला समय शुभ माना जा रहा है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं